मुकदमा दर्ज, पुलिस कर रही छानबीन
प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्रनेता अजय यादव सम्राट को जान से मारने और तेजाब फेंकने की धमकी दी गई है। अजय ने धमकी देने वाले के खिलाफ कर्नलगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। अजय सिंह यादव सम्राट इलाहाबाद विश्वविद्यालय में 800 दिन से चल रहे छात्र संघ बहाली आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हैं। छात्र संघ संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक भी हैं। सोमवार की रात लगभग 10 बजे धरना स्थल पर कुछ अराजकतत्वों ने असलहे के बल पर 2 छात्रों को मारा-पीटा और उनके पैसे छीन लिए। इस घटना की जानकारी अजय यादव सम्राट को हुई तो मौके पर पहुंचकर उनको पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भाग निकले। करीब 11:30 बजे एक कॉल आई। फोन करने वाले ने अजय को जान से मारने और तेजाब फेंककर जलाने की धमकी दी। इसके बाद दो अन्य अननोन नंबर्स से कॉल्स आईं। हालांकि इनका मैंने जवाब नहीं दिया। अजय यादव ने अस मामले की कर्नलगंज थानाध्यक्ष से निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अजय ने अपनी जान को खतरा भी बताया है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































