दिलीपपुर | दिलीपपुर बाजार स्थित मरी माई के चौरे पर लगे दुर्गा पूजा पण्डाल पर प्रत्येक वर्ष की भांति दुर्गा नवमी के पावन पर्व पर धूम-धाम से विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन का कार्यक्रम चलता रहा। भक्तगण मां शेरावाली के जयकारे लगाते रहे। दूर-दराज से आए हुए भक्तगणों ने मां शेरावाली के दर्शन-पूजन कर मन्नतें भी मांगी। भण्डारे में प्रसाद वितरण का कार्यक्रम दोपहर में प्रारम्भ हुआ और देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर हीरालाल ऊमरवैश्य, गुड्डू ऊमरवैश्य, राजेन्द्र यादव, डी के टेलर, अतुल मिश्रा,प्यारे लाल सोनी, प्यारे लाल गौड़, जितेन्द्र रावत, अरुण सिंह,बद्री प्रसाद गुप्ता, धर्मेन्द्र रावत,ओम समेत सैकड़ों भक्तगण मौजूद रहे।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें