लोकमित्र ब्यूरो
नारीबारी (प्रयागराज)। दुर्गा महानवमी पर समूचे अंचल में देवी की आराधना, पूजा, भंडारा, प्रसाद, शंखनाद, कीर्तन, भजन, जागरण और गाजे-बाजे की ध्वनि से माँ की अर्चना करते नवमी उत्सव उल्लास के माहौल में बीता। नारीबारी अंचल में तमाम जगह पर दुर्गा प्रतिमाओं को रखकर लोगों ने नौ दिन तक पूजा अर्चना की। लगातार मातारानी की आरती और जयकारे से आसमान गुंजरित होता रहा। मवैया ग्राम सभा के प्रधान संतोष सिंह ने मातारानी की अटूट सेवा की। आस-पास के लोगों को जुटाकर जिस सातत्य और निष्ठा का परिचय दिया। वह धार्मिक आस्था के प्रतिमान माने जाते है।उधर बजद्दी ग्राम प्रधान की तरफ से काशी प्रसाद वर्मा और उत्तम वर्मा ने माँ की प्रतिमा रखकर समस्त ग्रामवासियों के साथ रात्रि जागरण का कार्यक्रम निरन्तरता के साथ संपन्न किया। रूम ग्राम सभा में प्रधान समरजीत यादव ने माँ भगौती की पूरी भक्तिभावना के साथ सेवा की,साथ में पुत्र सुनील यादव में समस्त ग्राम वासियों के साथ मिलकर नवरात्रि के उत्सव को अत्यंत हर्सोल्लास के साथ मनाया। सलैयाखुर्द ग्राम सभा मे फूल चन्द्र निषाद ने माँ दुर्गा की आराधना की और नौ दिनों तक आराधना करते हुए ग्राम वासियों के साथ भक्तिमय वातावरण में भंडारा भी सम्पन्न किया। इस अवसर पर गणमान्य लोगों के साथ समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































