V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दुर्गा पंडाल में संपन्न हुआ कन्या भोजन एवं हवन का कार्यक्रम

लोकमित्र ब्यूरो
खीरी (प्रयागराज)। नवरात्रि के नौवें दिन आज दुर्गा पंडालों में बड़ी संख्या में कन्या पूजन तत्पश्चात कन्या भोजन की व्यवस्था की गई। जिस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी कन्याओं के पैर शुद्ध जल से धुलवाए गए तत्पश्चात साफ कपड़े से पैरों को भक्तों द्वारा साफ किया गया। फिर उन्हें उचित आसन देकर स्वादिष्ट भोजन कराया गया। कन्या भोजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ग्रामीणों द्वारा पंडाल परिसर में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए और हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मां भगवती की पूजा अर्चना की। कैलाश नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर मां जगदंबा बालसंग कमेटी द्वारा मूर्ति स्थापना कराई गई जहां पर भी कन्या भोजन और हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। नवरात्रि के 9 दिन बाल कलाकारो द्वारा प्रतिदिन शाम की आरती के बाद मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे देखने हेतु भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कमेटी प्रमुख नीरज केसरवानी ने बतलाया कि उक्त कार्यक्रम हर वर्ष अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि मां भगवती की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। यह माता सभी प्रकार की सिद्धियों और शक्तियों को देने वाली है। आज के दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। उक्त मौके पर मुख्य रूप से दिलीप शुक्ला, लवकुश पटवा, सुनील सोनी, मिहिर राय, सूर्यप्रकाश, चंद्रप्रकाश, डब्लू केसरी, पुष्पेद्र,  शिवशंकर, शुभम, शिवांश, यश, कन्हैया, पियूष सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तों मौजूद रहेl

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
खीरी (प्रयागराज)। नवरात्रि के नौवें दिन आज दुर्गा पंडालों में बड़ी संख्या में कन्या पूजन तत्पश्चात कन्या भोजन की व्यवस्था की गई। जिस कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। सर्वप्रथम उपस्थित सभी कन्याओं के पैर शुद्ध जल से धुलवाए गए तत्पश्चात साफ कपड़े से पैरों को भक्तों द्वारा साफ किया गया। फिर उन्हें उचित आसन देकर स्वादिष्ट भोजन कराया गया। कन्या भोजन कार्यक्रम संपन्न होने के बाद ग्रामीणों द्वारा पंडाल परिसर में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में लोग उपस्थित हुए और हवन कार्यक्रम में सम्मिलित होकर मां भगवती की पूजा अर्चना की। कैलाश नगर स्थित प्राचीन शिव मंदिर पर मां जगदंबा बालसंग कमेटी द्वारा मूर्ति स्थापना कराई गई जहां पर भी कन्या भोजन और हवन पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। नवरात्रि के 9 दिन बाल कलाकारो द्वारा प्रतिदिन शाम की आरती के बाद मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसे देखने हेतु भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे। कमेटी प्रमुख नीरज केसरवानी ने बतलाया कि उक्त कार्यक्रम हर वर्ष अनवरत चलता रहेगा। उन्होंने बताया कि मां भगवती की नौवीं शक्ति का नाम सिद्धिदात्री है। यह माता सभी प्रकार की सिद्धियों और शक्तियों को देने वाली है। आज के दिन शास्त्रीय विधि-विधान और पूर्ण निष्ठा के साथ साधना करने वाले साधक को सभी सिद्धियों की प्राप्ति होती है। उक्त मौके पर मुख्य रूप से दिलीप शुक्ला, लवकुश पटवा, सुनील सोनी, मिहिर राय, सूर्यप्रकाश, चंद्रप्रकाश, डब्लू केसरी, पुष्पेद्र,  शिवशंकर, शुभम, शिवांश, यश, कन्हैया, पियूष सहित सैकड़ों की संख्या में भक्तों मौजूद रहेl

Leave a Comment