कन्याओं को खिलाया गया पूरी हलवा
प्रयागराज। नवदुर्गा त्योहार की सत्तमी तिथि पर कन्या भोज का आयोजन कई स्थानों पर किया गया। हजारों कन्याओं को भोज कराया गया और कन्याओं का विधिवत पूजन हुआ। दुर्गा पंडालों से लेकर लोगों ने अपने अपने घरों पर कन्या भोज का आयोजन किया।
कौंधियारा विकासखंड अंतर्गत गोठी बेलसारा में मस्तान सेवा समिति के द्वारा मां के भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं का पूजन कर हलवा पूरी चना खिलाकर सदस्यों ने कन्याओं का आशीर्वाद लिया। साथ ही साथ भंडारे मेंआए हुए भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया। समिति के सदस्यों ने समिति की ओर से आयोजित भंडारे में बढ़-चढ़कर सहयोग किया। इस तरह विभिन्न गांव में लोगों ने अपने-अपने घरों पर भी कन्या भोज का आयोजन कराया। भंडारे में अध्यक्ष आशा शर्मा, सचिव अमृत लाल विश्वकर्मा, विमल विश्वकर्मा, ननकू लाल विश्वकर्मा, प्रीति विश्वकर्मा, कृष्णावतार पटेल, महेश पांडे, गौरव श्रीवास्तव, मंगला पटेल, रामअधीन विश्वकर्मा ,रविंद्र कुशवाहा, विश्व प्रताप गौतम, अशोक यादव, पुष्पेंद्र कुशवाहा, शिव नरेश कुशवाहा, विष्णु मोदनवाल, धीरज मोदनवाल, रोहित गुप्ता, राजमणि कुशवाहा, उमेश चंद विश्वकर्मा, सनी पटेल, होरीलाल जयसवाल, कपूरचंद अग्रहरी, शेखर अग्रहरी, जय प्रकाश विश्वकर्मा, विनय विश्वकर्मा मां के भंडारे में उपस्थित रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































