V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

निपुण भारत मिशन का आशय

प्रतापगढ । निपुण भारत मिशन का आशय है ‘संख्यात्मक ज्ञान के साथ, पठन में निपुणता  के लिये राष्ट्रीय पहल’ ! यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य है 3 से 9 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं को पूरा करना । यह विचार प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमा शंकर शुक्ल ने बेसिक शिक्षकों के 4 दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारम्भ के अवसर पर बीआरसी केन्द्र शीतलागंज में ब्यक्त किया! सन्दर्भदाता एवं केआरपी डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा कि निपुण भारत मिशन योजना के माध्यम से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (अंकगणित ) के ज्ञान को छात्रों तक पहुंचाये जाने का लक्ष्य है ! निपुण योजना के माध्यम से सन 2026-27 तक प्रत्येक बच्चे को तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ने, लिखने एवं बुनियादी अंकगणित  को सीखने की क्षमता प्रदान की जाएगी।   मंत्री अजीत कुमार ने उद्घाटन सत्र में कहा कि इस योजना का कार्यान्वयन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है  कि इस योजना को केंद्र प्रायोजित योजना ‘समग्र शिक्षा अभियान’ के तत्वावधान में शुरू किया गया  है |निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के तौर पर मो० अफजल, डा० मनोज तिवारी,वैभव श्रीवास्तव, प्रभजीत कौर और डा० दिनेश वर्मा ने शिक्षक शिक्षिकाओं को विषय वस्तु की जानकारी दी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ । निपुण भारत मिशन का आशय है ‘संख्यात्मक ज्ञान के साथ, पठन में निपुणता  के लिये राष्ट्रीय पहल’ ! यह भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है जिसका उद्देश्य है 3 से 9 वर्ष के आयु वर्ग के बच्चों की सीखने की आवश्यकताओं को पूरा करना । यह विचार प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष रमा शंकर शुक्ल ने बेसिक शिक्षकों के 4 दिवसीय प्रशिक्षण के शुभारम्भ के अवसर पर बीआरसी केन्द्र शीतलागंज में ब्यक्त किया! सन्दर्भदाता एवं केआरपी डा०विनोद त्रिपाठी ने कहा कि निपुण भारत मिशन योजना के माध्यम से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (अंकगणित ) के ज्ञान को छात्रों तक पहुंचाये जाने का लक्ष्य है ! निपुण योजना के माध्यम से सन 2026-27 तक प्रत्येक बच्चे को तीसरी कक्षा के अंत तक पढ़ने, लिखने एवं बुनियादी अंकगणित  को सीखने की क्षमता प्रदान की जाएगी।   मंत्री अजीत कुमार ने उद्घाटन सत्र में कहा कि इस योजना का कार्यान्वयन स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग द्वारा किया जाएगा। उल्लेखनीय है  कि इस योजना को केंद्र प्रायोजित योजना ‘समग्र शिक्षा अभियान’ के तत्वावधान में शुरू किया गया  है |निपुण भारत मिशन प्रशिक्षण में सन्दर्भदाता के तौर पर मो० अफजल, डा० मनोज तिवारी,वैभव श्रीवास्तव, प्रभजीत कौर और डा० दिनेश वर्मा ने शिक्षक शिक्षिकाओं को विषय वस्तु की जानकारी दी।

Leave a Comment