V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

चोरी की बाइक बरामदगी के मुकदमे में शेष बचे एक अन्य आरोपी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

पट्टी। चोरी गई बाइकों की बरामदगी के मामले में शेष बचे एक अन्य आरोपी को भी पट्टी पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया है दर्ज मुकदमे के आधार पर पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी सूरज पाल पुत्र लालता प्रसाद वर्ष 2021 में बरामद की गई आधा दर्जन बाइकों के मामले में पट्टी कोतवाली में धोखाधड़ी व माल बरामदगी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी था। मुखबिर खास की सूचना पर सूरजपाल को पुलिस ने दशरथपुर मोड़ से मंगलवार की रात गिरफ्तार किया। बुधवार को समस्त विधिक कार्रवाई पूर्ण कर पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है । इस मामले में कुल 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज था 3 को पुलिस ने पहले ही जेल भेज चुकी थी। एक आरोपी शेष था जिसे पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है और मामले का पटाक्षेप कर दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पट्टी। चोरी गई बाइकों की बरामदगी के मामले में शेष बचे एक अन्य आरोपी को भी पट्टी पुलिस ने मुखबिर खास की सूचना पर गिरफ्तार किया है दर्ज मुकदमे के आधार पर पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के दशरथपुर गांव निवासी सूरज पाल पुत्र लालता प्रसाद वर्ष 2021 में बरामद की गई आधा दर्जन बाइकों के मामले में पट्टी कोतवाली में धोखाधड़ी व माल बरामदगी समेत विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में वांछित आरोपी था। मुखबिर खास की सूचना पर सूरजपाल को पुलिस ने दशरथपुर मोड़ से मंगलवार की रात गिरफ्तार किया। बुधवार को समस्त विधिक कार्रवाई पूर्ण कर पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है । इस मामले में कुल 4 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज था 3 को पुलिस ने पहले ही जेल भेज चुकी थी। एक आरोपी शेष था जिसे पुलिस ने पकड़ कर जेल भेज दिया है और मामले का पटाक्षेप कर दिया है।

Leave a Comment