V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

दीनदयाल के विचार ही दे सकते हैं दुनिया को सुख शांतिः महेंद्र कुमार

पूर्व संध्या पर मुक्त विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व संध्या पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा संघ वर्ग प्रमुख महेंद्र कुमार ने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं ऐसे में हमें आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलना होगा। अगर हम औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए तो हम भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं बना सकेंगे। मुख्य अतिथि श्री कुमार ने कहा कि आज दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है। दुनिया को सुख एवं शांति का विचार एकात्म मानव दर्शन ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जो पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम के भाव से देखता था। आज दुनिया का कोई भी देश हो वह भारत के साथ इसलिए संबंध रखना चाहता है क्योंकि हमारे यहां बहुत बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि परिवार और बाजार का भाव ही सुख शांति दे सकता है। इस विचार को और आगे बढ़ाना है। दुनिया के विकास का मॉडल भारत दे सकता है। अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए प्रबंधन अध्ययन विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर ओमजी गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय कुशाग्र बुद्धि के थे। उनका जीवन मानवीय मूल्य एवं संवेदना से ओतप्रोत था। आज हमें इस बात के लिए सजग रहना चाहिए कि मानवीय मूल्यों का ह्रास न हो। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के संयोजक प्रोफेसर गिरिजा शंकर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर शोध पीठ के ब्रोशर का विमोचन भी अतिथियों ने किया। समारोह का संचालन सहसंयोजक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ संजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
पूर्व संध्या पर मुक्त विश्वविद्यालय में दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शोधपीठ के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व संध्या पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के उच्च शिक्षा संघ वर्ग प्रमुख महेंद्र कुमार ने कहा कि आज हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं ऐसे में हमें आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के बाद औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर निकलना होगा। अगर हम औपनिवेशिक मानसिकता से बाहर नहीं निकल पाए तो हम भारत को श्रेष्ठ भारत नहीं बना सकेंगे। मुख्य अतिथि श्री कुमार ने कहा कि आज दीनदयाल उपाध्याय के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है। दुनिया को सुख एवं शांति का विचार एकात्म मानव दर्शन ही दे सकता है। उन्होंने कहा कि भारत ही एक ऐसा देश है जो पूरी दुनिया को वसुधैव कुटुंबकम के भाव से देखता था। आज दुनिया का कोई भी देश हो वह भारत के साथ इसलिए संबंध रखना चाहता है क्योंकि हमारे यहां बहुत बड़ा बाजार है। उन्होंने कहा कि परिवार और बाजार का भाव ही सुख शांति दे सकता है। इस विचार को और आगे बढ़ाना है। दुनिया के विकास का मॉडल भारत दे सकता है। अध्यक्षीय उद्बोधन करते हुए प्रबंधन अध्ययन विद्या शाखा के निदेशक प्रोफेसर ओमजी गुप्ता ने कहा कि दीनदयाल उपाध्याय कुशाग्र बुद्धि के थे। उनका जीवन मानवीय मूल्य एवं संवेदना से ओतप्रोत था। आज हमें इस बात के लिए सजग रहना चाहिए कि मानवीय मूल्यों का ह्रास न हो। इसके पूर्व अतिथियों का स्वागत दीनदयाल उपाध्याय शोध पीठ के संयोजक प्रोफेसर गिरिजा शंकर शुक्ल ने किया। इस अवसर पर शोध पीठ के ब्रोशर का विमोचन भी अतिथियों ने किया। समारोह का संचालन सहसंयोजक प्रोफेसर सत्यपाल तिवारी एवं धन्यवाद ज्ञापन आयोजन सचिव डॉ संजय कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर निदेशक, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment