V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

एलईसी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड, इलाहाबाद की वार्षिक आम सभा संपन्न

प्रयागराज। इलाहाबाद डिविजन एलआईसी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड की 26 वीं वार्षिक आमसभा संपन्न हुई। बीमा कर्मचारियों के लिए सस्ते दर पर ऋण मुहैया कराने  और उन्हें ऋण जाल में फंसने से बचाने मे इस समिति ने बहुत ही सराहनीय काम किया है। समिति के सदस्यों की ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक सेवा का ही परिणाम है कि वर्ष 1996 में बहुत ही छोटे पैमाने से शुरू हुई सोसाइटी आज सफलता के चरमोत्कर्ष पर पहुंच गई है। वर्ष 1996 में लगभग डेढ़ सौ सदस्यों से शुरू हुई समिति सदस्य संख्या लगभग छः सौ तक पहुंच गई है। आज की वार्षिक आम सभा में  वर्ष भर के लेखा-जोखा का सचिव प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण, लाभांश का वितरण तथा आने वाले अगले वर्ष के लिए दायित्व निर्धारण को प्रमुखता से लिया गया। वार्षिक आम सभा में भारतीय जीवन बीमा निगम  इलाहाबाद डिवीजन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक कुंतल कुमार  तथा विपणन प्रबंधक विष्णु मिश्र की विशिष्ट उपस्थिति क्रमशः मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे रही। चार सेवा निवृत्त होने वाल चार साथियों आमोद शुक्ल, रामकैलाश, रतनलाल धुरिया तथा नीरज श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया.उनके अतिरिक्त पेंशनर एसोसिएशन से राममूर्ति शुक्ल, अरविन्द श्रीवास्तव,सुभाष चंद्र वाही,केवला प्रसाद, दिव्य गणेश, बजरंग कुमार सिंह, सुखबीर कुमार, आसिफ सिद्दीकी, पवन श्रीवास्तव,संतोष कुमार विश्वकर्मा प्रेम प्रकाश, रमेश तिवारी, मनोज शुक्ल, विजय कुमार राय, राजेश नारायण पाण्डेय,अविनाश कुमार मिश्र, ललित कुमार पांडेय, अजय सचदेव, कौसर अली समेत सैकड़ों की संख्या में बीमा कर्मी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रयागराज। इलाहाबाद डिविजन एलआईसी कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी लिमिटेड की 26 वीं वार्षिक आमसभा संपन्न हुई। बीमा कर्मचारियों के लिए सस्ते दर पर ऋण मुहैया कराने  और उन्हें ऋण जाल में फंसने से बचाने मे इस समिति ने बहुत ही सराहनीय काम किया है। समिति के सदस्यों की ईमानदारी और निष्ठा पूर्वक सेवा का ही परिणाम है कि वर्ष 1996 में बहुत ही छोटे पैमाने से शुरू हुई सोसाइटी आज सफलता के चरमोत्कर्ष पर पहुंच गई है। वर्ष 1996 में लगभग डेढ़ सौ सदस्यों से शुरू हुई समिति सदस्य संख्या लगभग छः सौ तक पहुंच गई है। आज की वार्षिक आम सभा में  वर्ष भर के लेखा-जोखा का सचिव प्रतिवेदन के माध्यम से प्रस्तुतीकरण, लाभांश का वितरण तथा आने वाले अगले वर्ष के लिए दायित्व निर्धारण को प्रमुखता से लिया गया। वार्षिक आम सभा में भारतीय जीवन बीमा निगम  इलाहाबाद डिवीजन के वरिष्ठ मंडल प्रबंधक कुंतल कुमार  तथा विपणन प्रबंधक विष्णु मिश्र की विशिष्ट उपस्थिति क्रमशः मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप मे रही। चार सेवा निवृत्त होने वाल चार साथियों आमोद शुक्ल, रामकैलाश, रतनलाल धुरिया तथा नीरज श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया.उनके अतिरिक्त पेंशनर एसोसिएशन से राममूर्ति शुक्ल, अरविन्द श्रीवास्तव,सुभाष चंद्र वाही,केवला प्रसाद, दिव्य गणेश, बजरंग कुमार सिंह, सुखबीर कुमार, आसिफ सिद्दीकी, पवन श्रीवास्तव,संतोष कुमार विश्वकर्मा प्रेम प्रकाश, रमेश तिवारी, मनोज शुक्ल, विजय कुमार राय, राजेश नारायण पाण्डेय,अविनाश कुमार मिश्र, ललित कुमार पांडेय, अजय सचदेव, कौसर अली समेत सैकड़ों की संख्या में बीमा कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment