V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अपना दल एस ने सदस्यता अभियान चलाकर लोगों को दिलाई सदस्यता

सांगीपुर,प्रतापगढ़। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में वृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की ओर से बैठक कर लोगों को सदस्यता दिलाई गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की गई।विकास खण्ड लालगंज स्थिति ग्रामसभा भोजपुर, रामगंज बाजार में निर्बल असहाय सेवा समिति के अध्यक्ष संजीत तिवारी द्वारा आयोजित अपनादल एस पार्टी के सदस्यता अभियान में हजारों लोगों ने अपनादल एस पार्टी की सदस्यता ली। जिसके मुख्यतिथि राष्ट्रीय महासचिव व प्रयागराज के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल रहे । संजीत तिवारी की ओर से वृहद सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अपना दल एस स.म. सुधीर तिवारी, के. के. सिंह, नीरज पटेल, पवन पटवा की ओर से मुख्य अतिथि को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों की ओर से 100 से अधिक सक्रिय सदस्यों सहित 1000 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष अपना दल एस स. म. सुधीर तिवारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति, नीति व सिद्धांतों से अवगत कराया। इस मौके पर अभय सिंह, पंकज तिवारी, चन्दन मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, राजन मिश्रा, स्वशांत श्रीवास्तव, राजेश यादव एवं रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सांगीपुर,प्रतापगढ़। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में वृहद सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को पार्टी पदाधिकारियों की ओर से बैठक कर लोगों को सदस्यता दिलाई गई। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने की अपील की गई।विकास खण्ड लालगंज स्थिति ग्रामसभा भोजपुर, रामगंज बाजार में निर्बल असहाय सेवा समिति के अध्यक्ष संजीत तिवारी द्वारा आयोजित अपनादल एस पार्टी के सदस्यता अभियान में हजारों लोगों ने अपनादल एस पार्टी की सदस्यता ली। जिसके मुख्यतिथि राष्ट्रीय महासचिव व प्रयागराज के पूर्व सांसद नागेंद्र सिंह पटेल व विशिष्ट अतिथि प्रतापगढ़ जिलाध्यक्ष बृजेश पटेल रहे । संजीत तिवारी की ओर से वृहद सदस्यता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अपना दल एस स.म. सुधीर तिवारी, के. के. सिंह, नीरज पटेल, पवन पटवा की ओर से मुख्य अतिथि को माला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में पदाधिकारियों की ओर से 100 से अधिक सक्रिय सदस्यों सहित 1000 से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई गई।इस दौरान जिलाध्यक्ष अपना दल एस स. म. सुधीर तिवारी ने कार्यकर्ताओं को पार्टी के रीति, नीति व सिद्धांतों से अवगत कराया। इस मौके पर अभय सिंह, पंकज तिवारी, चन्दन मिश्रा, राजेंद्र मिश्रा, राजन मिश्रा, स्वशांत श्रीवास्तव, राजेश यादव एवं रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे ।

Leave a Comment