लोकमित्र ब्यूरो
शंकरगढ़ (प्रयागराज)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में चलाया जा रहा सेवा पकवाड़ा के तीसरे दिन महिला अस्पताल प्रांगण में भाजपाइयों ने स्वच्छता अभियान चलाया। बता दें कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के उपलक्ष में सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें आज शंकरगढ़ नगर के जिला कोषाध्यक्ष अनूप केसरवानी व सुजीत केसरवानी के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान बेहद रूप से चलाया गया। जिसमें साफ सफाई कैसी है इन चीजों पर विशेष जोर देते हुए विस्तार रूप से बताया गया। कहा गया कि बीमारी को भगाना है तो अपने आसपास स्वच्छ रखना जरूरी है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह पटेल, सुधा गुप्ता, कौशल कुमार, नितेश कुमार, सोमनाथ वर्मा, कुशल जैन आदी लोग मौजूद रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































