प्रयागराज। 400% फीस वृद्धि के विरोध में चल रहे आंदोलन को समर्थन देने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन पहुंचा। आमरण अनशन पर आकर डेलिगेशन ने छात्रों की समस्या को सुना और लड़ाई को सड़क से सदन तक लड़ने का आवाहन किया।
डेलिगेशन की तरफ से आए हुए सदस्यों ने कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन व जिला प्रशासन को छात्रों से वार्ता करनी चाहिए और जिला प्रशासन के द्वारा छात्रों पर फर्जी मुकदमे लगाए जा रहे हैं अगर विश्वविद्यालय प्रशासन छात्रों की बात नहीं मानता है तो प्रगतिशील समाजवादी पार्टी आंदोलन को सड़क पर लाने का काम करेगी। डेलिगेशन में आए हुए सदस्यों में अनूप कुमार सिंह राष्ट्रीय महासचिव, श्री प्रकाश राय ‘लल्लन राय’ प्रदेश महासचिव, दिनेश यादव प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा एवं पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष इलाहाबाद विश्वविद्यालय, आशुतोष त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, अलीम खान प्रदेश अध्यक्ष लोहिया वाहिनी, प्रखर सिंह प्रवक्ता, अनिल सिंह राणा पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष साकेत महाविद्यालय शामिल रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































