V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मुक्त विश्वविद्यालय की डिग्री अब पारंपरिक विश्वविद्यालयों के समानः प्रो. सीमा सिंह

मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सत्र जुलाई  2022- 23 के लिए प्रवेश की तिथि 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है।  यह निर्णय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने प्रवेश के इच्छुक छात्रों की मांग के आधार पर लिया। कुलपति प्रोफ़ेसर सीमा सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक कार्यक्रमों के महत्व को परिभाषित करते हुए इसे पारंपरिक विश्वविद्यालयों के समकक्ष माना है। यह देश के सभी मुक्त विश्वविद्यालयों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यूजीसी ने गत दिनों एक सर्कुलर जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मुक्त विश्वविद्यालय की डिग्री पारंपरिक विश्वविद्यालयों के डिग्री के समान होगी। मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों को राहत देते हुए यूजीसी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मुक्त विश्वविद्यालय की डिग्री देखकर प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई छंटनी नहीं कर पाएगा। यूजीसी के इस सर्कुलर के आने के बाद मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों में रुचि बढ़ी है। प्रवेश प्रभारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक छात्र समस्त कार्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में 30 सितंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए प्रवेश ले सकते हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मुक्त विश्वविद्यालय में प्रवेश की तिथि 30 सितंबर तक बढ़ी
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, प्रयागराज के सत्र जुलाई  2022- 23 के लिए प्रवेश की तिथि 30 सितंबर 2022 तक बढ़ा दी गई है।  यह निर्णय विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर सीमा सिंह ने प्रवेश के इच्छुक छात्रों की मांग के आधार पर लिया। कुलपति प्रोफ़ेसर सीमा सिंह ने बताया कि भारत सरकार ने मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक कार्यक्रमों के महत्व को परिभाषित करते हुए इसे पारंपरिक विश्वविद्यालयों के समकक्ष माना है। यह देश के सभी मुक्त विश्वविद्यालयों के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि है। यूजीसी ने गत दिनों एक सर्कुलर जारी कर यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मुक्त विश्वविद्यालय की डिग्री पारंपरिक विश्वविद्यालयों के डिग्री के समान होगी। मुक्त विश्वविद्यालय के छात्रों को राहत देते हुए यूजीसी ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब मुक्त विश्वविद्यालय की डिग्री देखकर प्रतियोगी परीक्षाओं में कोई छंटनी नहीं कर पाएगा। यूजीसी के इस सर्कुलर के आने के बाद मुक्त विश्वविद्यालय के शैक्षिक कार्यक्रमों में प्रवेश लेने वाले छात्रों में रुचि बढ़ी है। प्रवेश प्रभारी डॉ ज्ञान प्रकाश यादव ने बताया कि विश्वविद्यालय में प्रवेश के इच्छुक छात्र समस्त कार्यक्रमों के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय वर्ष में 30 सितंबर तक ऑनलाइन शुल्क जमा करते हुए प्रवेश ले सकते हैं।

Leave a Comment