V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जाको राखे साइयां मार सके न कोय

लोकमित्र ब्यूरो 
बहरिया (प्रयागराज) । कहते हैं कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय। ये पंक्तियां बहरिया थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी देव शंकर गौतम के ऊपर चरितार्थ होती है। सोमवार की रात मूसलाधार बारिश हो रही थी, इस बीच घर के बगल पेड़ अचानक उनके घर के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही अफरा तफरी मच गई। इस बीच घर में रह रहे परिजनो ने बाहर भाग कर जान बचाई। लोगों ने कहा की ऊपर वाले की कृपा इन परिवार वालों के ऊपर हुई न होती तो धन हानि के साथ भारी जनहानि हो जाती। क्योंकि जिस समय यह घटना घटित हुई देव शंकर गौतम और इनके बड़े भाई शिव शंकर अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। घटना की जानकारी हल्का लेखपाल विनय कुमार सिंह को दी गई। लेखपाल ने बताया कि पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हुआ है दैवयोग से कोई जनहानि नहीं हुई है। इसकी रिपोर्ट हमने संबंधित उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है, जो संभव हो सकेगा पीड़ित को उसका लाभ दिया जायेगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।

लोकमित्र ब्यूरो 
बहरिया (प्रयागराज) । कहते हैं कि जाको राखे साइयां मार सके न कोय। ये पंक्तियां बहरिया थाना क्षेत्र के सारंगपुर निवासी देव शंकर गौतम के ऊपर चरितार्थ होती है। सोमवार की रात मूसलाधार बारिश हो रही थी, इस बीच घर के बगल पेड़ अचानक उनके घर के ऊपर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही अफरा तफरी मच गई। इस बीच घर में रह रहे परिजनो ने बाहर भाग कर जान बचाई। लोगों ने कहा की ऊपर वाले की कृपा इन परिवार वालों के ऊपर हुई न होती तो धन हानि के साथ भारी जनहानि हो जाती। क्योंकि जिस समय यह घटना घटित हुई देव शंकर गौतम और इनके बड़े भाई शिव शंकर अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। घटना की जानकारी हल्का लेखपाल विनय कुमार सिंह को दी गई। लेखपाल ने बताया कि पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हुआ है दैवयोग से कोई जनहानि नहीं हुई है। इसकी रिपोर्ट हमने संबंधित उच्च अधिकारियों को प्रेषित कर दिया है, जो संभव हो सकेगा पीड़ित को उसका लाभ दिया जायेगा।

Leave a Comment