V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बच्चा चोर की अफवाह के प्रति अभिभावकों को किया जागरूक

 बच्चा बैंक फ्रेंड्स की गोष्ठी में अभिभावक, ग्रामीण और छात्रों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
हिंसा न करने और कानून हाथ में न लेने की अपील की गई
प्रतापगढ़। बच्चा चोर के शक में अनावश्यक हिंसा न करें। अफवाहों का चक्कर में किसी भी महिला, पुरुष को मारे पीटें न। कानून हाथ में न लें। पुलिस को सूचित करें।
रविवार को भंगवा गांव में फ्री स्टडी सेंटर पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स, बीबीएफजी के तत्वाधान में आयोजित अभिभावक जागरूकता गोष्ठी में आए लोगों को इस तरह से जागरुक किया गया। उनसे कहा गया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सतर्क रहें और अपने आंख और कान खुले रखें। किसी के बहकावे में आकर बच्चा चोर के शक में किसी अजनबी के साथ मारपीट न करें। संयोजक टीचर राजेश कुमार ने कहा कि अगर कहीं किसी को किसी पर चोर होने का शक है तो इसके बारे में तत्काल पुलिस को फोन कर उसके बारे में सूचना दें। कानून हाथ में न लें। अफवाह के चक्कर में कहीं लेने के देने न पड़ जाए। अभिभावक आशा कार्यकत्री सुनीता प्रजापति ने कहा कि हमें अपने बच्चों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत हैं। हिंसा न करने की अपील की। अभिभावक प्रभावती और रंचन देवी ने कहा कि बच्चा चोर की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। गोष्ठी का संचालन सेन्टर के प्रिंसिपल शनि सरोज ने किया। गोष्ठी में सम्पत्ती देवी, रीना,आशा,दुलारी देवी, राम आसरे, फतेह बहादुर, अंशु, राजनंदिनी, प्रियांशी, साहिबा समेत कई संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद थे।
हिंसा न करें, पुलिस को सूचना दें: एसपी
एसपी सतपाल अंतिल ने कहा है कि बच्चा चोर की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कहीं कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो उसके बारे में फौरन पुलिस को सूचना दें। मारपीट न करें। यूपी 112 पर डायल कर सूचना दें सकते हैं।
इन नंबरों पर पुलिस को कर सकते हैं फोन:
9454400300,9454401294,9454401295,9454402469

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 बच्चा बैंक फ्रेंड्स की गोष्ठी में अभिभावक, ग्रामीण और छात्रों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग
हिंसा न करने और कानून हाथ में न लेने की अपील की गई
प्रतापगढ़। बच्चा चोर के शक में अनावश्यक हिंसा न करें। अफवाहों का चक्कर में किसी भी महिला, पुरुष को मारे पीटें न। कानून हाथ में न लें। पुलिस को सूचित करें।
रविवार को भंगवा गांव में फ्री स्टडी सेंटर पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स, बीबीएफजी के तत्वाधान में आयोजित अभिभावक जागरूकता गोष्ठी में आए लोगों को इस तरह से जागरुक किया गया। उनसे कहा गया कि अफवाहों पर ध्यान न दें। सतर्क रहें और अपने आंख और कान खुले रखें। किसी के बहकावे में आकर बच्चा चोर के शक में किसी अजनबी के साथ मारपीट न करें। संयोजक टीचर राजेश कुमार ने कहा कि अगर कहीं किसी को किसी पर चोर होने का शक है तो इसके बारे में तत्काल पुलिस को फोन कर उसके बारे में सूचना दें। कानून हाथ में न लें। अफवाह के चक्कर में कहीं लेने के देने न पड़ जाए। अभिभावक आशा कार्यकत्री सुनीता प्रजापति ने कहा कि हमें अपने बच्चों के प्रति जागरूक रहने की जरूरत हैं। हिंसा न करने की अपील की। अभिभावक प्रभावती और रंचन देवी ने कहा कि बच्चा चोर की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना है। गोष्ठी का संचालन सेन्टर के प्रिंसिपल शनि सरोज ने किया। गोष्ठी में सम्पत्ती देवी, रीना,आशा,दुलारी देवी, राम आसरे, फतेह बहादुर, अंशु, राजनंदिनी, प्रियांशी, साहिबा समेत कई संख्या में अभिभावक और ग्रामीण मौजूद थे।
हिंसा न करें, पुलिस को सूचना दें: एसपी
एसपी सतपाल अंतिल ने कहा है कि बच्चा चोर की अफवाहों पर ध्यान न दें। अगर कहीं कोई संदिग्ध दिखाई देता है तो उसके बारे में फौरन पुलिस को सूचना दें। मारपीट न करें। यूपी 112 पर डायल कर सूचना दें सकते हैं।
इन नंबरों पर पुलिस को कर सकते हैं फोन:
9454400300,9454401294,9454401295,9454402469

Leave a Comment