लोकमित्र ब्यूरो
करमा (प्रयागराज)। गौहनिया में जमुनपार जिला कार्यालय पर अपना दल कमेरावादी की बैठक संपन्न हुई। बता दें कि अपना दल कमेरावादी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा पटेल के निर्देशानुसार शनिवार को बारा विधान सभा क्षेत्र के गौहनिया जिला कार्यालय पर अपना दल कमेरावादी के जमुनापार जिला अध्यक्ष एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल के अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। जिसमें करछना तथा बारा विधान सभा के कार्यकर्ता ने हिस्सा लिया। जिला अध्यक्ष जमुनपार एडवोकेट रमेश चन्द्र पटेल ने सभी कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी पदाधिकारी 22 सितम्बर को वाराणसी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी में लग जायें। जिससे भारी संख्या कार्यकर्ता अधिवेशन में पहुंच कर कार्यक्रम को सफल बनाते हुए राजमाता कृष्णा पटेल तथा सिराथू विधायक पल्लवी पटेल को ऊंचे पायदान पर बैठाने मे योगदान देने का कष्ट करें। कार्यक्रम में अपना दल कमेरावादी संघर्षशील बुजुर्ग नेता बाबा रामराज पटेल, विधान सभा अध्यक्ष प्रेमचंद पटेल, पूर्व विधान सभा अध्यक्ष देवचन्द्र पटेल, शिवबहादुर पटेल, सुशील पटेल, ओम जी पटेल, जिला पंचायत सदस्य राजकुमारी पटेल, विमलेश पटेल, श्रीकांत पटेल, मानसिंह पटेल, लालबाबू पटेल, राजकरन पटेल, राजमनी पाल, विधान सभा अध्यक्ष करछना डॉ रामसागर पटेल, रामबाबू पटेल, नन्दलाल पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































