V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

नरेंद्र गिरि की पुण्यतिथि पर उमड़े भक्त

श्री मठ बाघंगरी गद्दी में शिवपाल यादव सहित हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की प्रथम पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव भी पुण्य तिथि पर पहुंचे। उन्होंने भी प्रसाद ग्रहण किया और नरेंद्र गिरि को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मठ में 15 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए दो दिन से हलवाई और साज-सज्जा का काम चल रहा था। महंत नरेंद्र गिरि की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी पसंद का भोजन तैयार किया गया है। महंत नरेंद्र गिरि को खीर बहुत पसंद थी। लिहाजा उनकी पसंद की रेसिपी वाली विशेष खीर तैयार कराने के लिए 15 क्विंटल दूध और उसके अनुसार मेवे मंगाए गए थे। खाने में दो तरह की सब्जी, कचौड़ी, खीर और रायता रखा गया है। श्री मठ बाघंबरी गद्दी के पीठाधीश्वर और नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी महंत बलवीर गिरि ने दैनिक भास्कर को बताया कि श्रीमहंत को सुंदर कांड का पाठ करना बहुत पसंद था। वो सुंदर कांड का पाठ अजय याज्ञनिक की आवाज में सुना करते थे। इसलिए हमने मशहूर कथा वाचक अजय याज्ञनिक को ही बुला लिया था। शुक्रवार को उन्होंने राम कथा कही और सुंदर कांड का पाठ किया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरी की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को श्री मठ बाघंबरी गद्दी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज और अखाड़ा परिषद के सचिव व जून अखाड़े के संरक्षक महंत हरी गिरी भी शामिल हुए। इस दौरान महंत नरेंद्र गिरी की समाधि पर पुष्प अर्पित साधु संतो ने उन्हें याद किया। समाधि स्थल पर ही बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सनातन परंपरा के सभी तेरह अखाड़ों के साधु संत और मठ मंदिरों के पीठाधीश्वर भी मौजूद रहे।
श्री मठ बाघंबरी गद्दी के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि जी महाराज ने बताया कि पूज्य महंत नरेंद्र गिरि की याद को संजोने के लिए उनकी सभी वस्तुओं को एक स्थान पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। मठ बाघंबरी गद्दी परिसर में ही एक संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। इस संग्रहालय में नरेंद्र गिरि की सभी यादों को संजोया जाएगा। इसके अलावा दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि की समाधि स्थल पर एक भव्य मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा, जिसमें दिवंगत महंत नरेंद्र गिरी की मूर्ति की भी स्थापना की जाएगी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
श्री मठ बाघंगरी गद्दी में शिवपाल यादव सहित हजारों लोगों ने ग्रहण किया प्रसाद
प्रयागराज। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरि की प्रथम पुण्यतिथि पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। प्रसपा प्रमुख शिवपाल यादव भी पुण्य तिथि पर पहुंचे। उन्होंने भी प्रसाद ग्रहण किया और नरेंद्र गिरि को श्रद्धासुमन अर्पित किए। मठ में 15 हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था के लिए दो दिन से हलवाई और साज-सज्जा का काम चल रहा था। महंत नरेंद्र गिरि की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी पसंद का भोजन तैयार किया गया है। महंत नरेंद्र गिरि को खीर बहुत पसंद थी। लिहाजा उनकी पसंद की रेसिपी वाली विशेष खीर तैयार कराने के लिए 15 क्विंटल दूध और उसके अनुसार मेवे मंगाए गए थे। खाने में दो तरह की सब्जी, कचौड़ी, खीर और रायता रखा गया है। श्री मठ बाघंबरी गद्दी के पीठाधीश्वर और नरेंद्र गिरि के उत्तराधिकारी महंत बलवीर गिरि ने दैनिक भास्कर को बताया कि श्रीमहंत को सुंदर कांड का पाठ करना बहुत पसंद था। वो सुंदर कांड का पाठ अजय याज्ञनिक की आवाज में सुना करते थे। इसलिए हमने मशहूर कथा वाचक अजय याज्ञनिक को ही बुला लिया था। शुक्रवार को उन्होंने राम कथा कही और सुंदर कांड का पाठ किया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रहे महंत नरेंद्र गिरी की पहली पुण्यतिथि पर शनिवार को श्री मठ बाघंबरी गद्दी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी महाराज और अखाड़ा परिषद के सचिव व जून अखाड़े के संरक्षक महंत हरी गिरी भी शामिल हुए। इस दौरान महंत नरेंद्र गिरी की समाधि पर पुष्प अर्पित साधु संतो ने उन्हें याद किया। समाधि स्थल पर ही बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर सनातन परंपरा के सभी तेरह अखाड़ों के साधु संत और मठ मंदिरों के पीठाधीश्वर भी मौजूद रहे।
श्री मठ बाघंबरी गद्दी के पीठाधीश्वर बलबीर गिरि जी महाराज ने बताया कि पूज्य महंत नरेंद्र गिरि की याद को संजोने के लिए उनकी सभी वस्तुओं को एक स्थान पर श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए रखा जाएगा। मठ बाघंबरी गद्दी परिसर में ही एक संग्रहालय का निर्माण कराया जाएगा। इस संग्रहालय में नरेंद्र गिरि की सभी यादों को संजोया जाएगा। इसके अलावा दिवंगत महंत नरेंद्र गिरि की समाधि स्थल पर एक भव्य मंदिर का भी निर्माण किया जाएगा, जिसमें दिवंगत महंत नरेंद्र गिरी की मूर्ति की भी स्थापना की जाएगी।

Leave a Comment