लोकमित्र ब्यूरो
घूरपुर (प्रयागराज)। लोक संस्कृति विकास संस्थान और राजकीय अभिनव विद्यालय दांदूपुर के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्र भाषा हिंदी के हित में “कलमकार” पांच दिवसीय कविता लेखन कार्यशाला का आयोजन शनिवार से राजकीय अभिनव विद्यालय, दांदूपुर, चाका के पुस्तकालय हाल में आयोजित होगी। कार्यशाला में सहभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को कवि एवं लेखक शरद कुमार मिश्र, कवि एवं पत्रकार ईश्वर शरण शुक्ल सहित कवि शिवम भगवती एवं कवियित्री योगिता सिंह प्रशिक्षित करेंगे। कार्यशाला में प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं द्वारा 14 सितंबर को “हिंदी दिवस” के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में स्वरचित कविता का पाठ किया जाएगा। कार्यशाला के उद्घाटन मुख्य अतिथि दर्जनों सुपरहिट हिट हिंदी धारावाहिकों के कथा, पटकथा, गीत एवं संवाद लेखक मेराज ज़ैदी एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी चाका कैलाश सिंह होंगे। तो वहीं “हिंदी दिवस” के अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि विधायक करछना पीयूष रंजन निषाद व विधायक बारा वाचस्पति मुख्य अतिथि छात्र-छात्राओं का उत्साह वर्धन करेंगे। कार्यशाला के आयोजक कवि एवं लेखक शरद कुमार मिश्र ने जानकारी दी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































