प्रतापगढ़। रेल महाप्रबंधक उत्तर रेलवे नई दिल्ली दस सितंबर को मुआयने पर प्रतापगढ़ स्टेशन पर आ सकते हैं। उनके आने का पत्र जारी होने के बाद स्थानीय रेल प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है । हालांकि वह प्रतापगढ़ उतरेंगे या नहीं इसको लेकर स्थिति साफ नहीं हो पाई है। क्योंकि पत्र के अनुसार बनारस से लखनऊ जाने का रूट तो प्रतापगढ़ ही है। लेकिन उनका यहां उतर कर निरीक्षण करना इस बारे में यहां का कोई अधिकारी बता नहीं पा रहा है। एसएस ने सिर्फ इतना बताया कि इधर से जाने का प्रोग्राम मिला है। उतरकर निरीक्षण करेंगे इसकी जानकारी नहीं है। फिलहाल तैयारी चल रही है। जीएम के आने को लेकर सतर्क आरपीएफ ने चेकिंग अभियान चलाया। जो भी शक के दायरे में आया। उससे कड़ी पूछताछ की गई। परिसर में हड़कंप मचा रहा।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें