V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जूनियर दौड़ में अजय और प्राथमिक में स्वेता ने अव्वल

0 हंसराजपुर न्याय पंचायत में शंकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। उच्च प्राथमिक विद्यालय चांटी में गुरुवार को शंकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने सभी विजेता बच्चों को बधाई के साथ हारने वाले बच्चों को अगली बार जीतने की शुभकामना देते हुए कहा कि खेल कार्यक्रम में सभी लोग सहयोग करें तभी बच्चों का पूर्ण मानसिक और शारीरिक विकास होगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा ने कहा कि हंसराजपुर न्याय पंचायत की क्रीड़ा प्रतियोगिता ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता की तरह सम्पन्न हुई।इसके लिए  ग्राम प्रधान सहित सभी शिक्षकों को विशेष धन्यवाद। मुख्य व्यवस्थापक राकेश मिश्र नगरहा ने कहा कि जनता,शिक्षक साथियों और अधिकारियों का सहयोग बना रहा तो यहां के बच्चे जिला और प्रदेश स्तर पर खेलेंगे।   बता दें कि क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर स्तरीय बालक वर्ग के दौड़ में चांटी के अजय कुमार  दो सौ और चार सौ मीटर में प्रथम रहे। जबकि बालिका वर्ग में ओढरा की विनीता द्वितीय स्थान पर रही।वहीं प्राथमिक बालक वर्ग में धूसुर पुर की स्वेता का दबदबा रहा।लम्बीकूद में ओढरा के रबी सरोज प्रथम और राजापुर चौबारा की निधि द्वितीय रही। गोलाफेंक में विवेक और अंकिता ने बाजी मारी।कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में चांटी प्रथम और दहियावां द्वितीय तथा प्राथमिक बालिका वर्ग में चांटी प्रथम और दहियावां द्वितीय स्थान पर रही। यहां हँसराजपुर,जलियासई,ओढरा,चांटी दहियावां सहित कुल बारह स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने सहभाग किया।प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि हर्ष मणि शुक्ल, राकेश मिश्र नगरहा,बाल कृष्ण शुक्ल,विमबेश त्रिपाठी,संजय शर्मा,क्रीड़ा व्यवस्थापक सुनील कुमार शुक्ल,अजय यादव,गायत्री देवी,मुसर्रत इम्तियाज,हरिश्चंद्र यादव,सुजीत कुमार,धर्मेंद्र कुमार,रोहित द्विवेदी,राजीव कुमार,फूल चन्द्र आदि मौजूद रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
0 हंसराजपुर न्याय पंचायत में शंकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। उच्च प्राथमिक विद्यालय चांटी में गुरुवार को शंकुल स्तरीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि विनोद तिवारी ने सभी विजेता बच्चों को बधाई के साथ हारने वाले बच्चों को अगली बार जीतने की शुभकामना देते हुए कहा कि खेल कार्यक्रम में सभी लोग सहयोग करें तभी बच्चों का पूर्ण मानसिक और शारीरिक विकास होगा।विशिष्ट अतिथि के रूप में खण्ड शिक्षा अधिकारी लालजी शर्मा ने कहा कि हंसराजपुर न्याय पंचायत की क्रीड़ा प्रतियोगिता ब्लाक स्तरीय प्रतियोगिता की तरह सम्पन्न हुई।इसके लिए  ग्राम प्रधान सहित सभी शिक्षकों को विशेष धन्यवाद। मुख्य व्यवस्थापक राकेश मिश्र नगरहा ने कहा कि जनता,शिक्षक साथियों और अधिकारियों का सहयोग बना रहा तो यहां के बच्चे जिला और प्रदेश स्तर पर खेलेंगे।   बता दें कि क्रीड़ा प्रतियोगिता में जूनियर स्तरीय बालक वर्ग के दौड़ में चांटी के अजय कुमार  दो सौ और चार सौ मीटर में प्रथम रहे। जबकि बालिका वर्ग में ओढरा की विनीता द्वितीय स्थान पर रही।वहीं प्राथमिक बालक वर्ग में धूसुर पुर की स्वेता का दबदबा रहा।लम्बीकूद में ओढरा के रबी सरोज प्रथम और राजापुर चौबारा की निधि द्वितीय रही। गोलाफेंक में विवेक और अंकिता ने बाजी मारी।कबड्डी जूनियर बालक वर्ग में चांटी प्रथम और दहियावां द्वितीय तथा प्राथमिक बालिका वर्ग में चांटी प्रथम और दहियावां द्वितीय स्थान पर रही। यहां हँसराजपुर,जलियासई,ओढरा,चांटी दहियावां सहित कुल बारह स्कूल के बच्चों व शिक्षकों ने सहभाग किया।प्रतियोगिता में विजेता बच्चों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रधान प्रतिनिधि हर्ष मणि शुक्ल, राकेश मिश्र नगरहा,बाल कृष्ण शुक्ल,विमबेश त्रिपाठी,संजय शर्मा,क्रीड़ा व्यवस्थापक सुनील कुमार शुक्ल,अजय यादव,गायत्री देवी,मुसर्रत इम्तियाज,हरिश्चंद्र यादव,सुजीत कुमार,धर्मेंद्र कुमार,रोहित द्विवेदी,राजीव कुमार,फूल चन्द्र आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment