लोकमित्र ब्यूरो
नैनी (प्रयागराज)। नैनी थाना क्षेत्र के पीडीए विश्व बैंक कॉलोनी में बुधवार की सुबह कमरे के अंदर लगे पंखे के चुल्ले में ऑटो चालक का शव लटकते हुए पाया गया। शव से दुर्गंध उठ रही थी। सूचना पाकर इलाकाई पुलिस पहुंची, दरवाजा तोड़कर शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मिली जानकारी के नैनी थाना क्षेत्र के पीडीए के विश्व बैंक कॉलोनी निवासी क्षितिज मिश्रा (28) वर्षीय ऑटो चलाता था। मंगलवार की रात उसके कमरे से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी । सूचना पाकर इलाकाई पुलिस मौके पर पहुंची, दरवाजा तोड़कर देखा तो उसका शव पंखे के चुल्ले से लटक रहा था। शव से तेज दुर्गंध आ रही थी। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया, कि क्षितिज यहां अकेले रहता था। उसे चार दिन पहले देखा गया था। उसका एक भाई नैनी के ही रामनगर मोहल्ले में रहता है। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर तलाशी ली। लेकिन कोई सुसाइड नोट मौके पर नहीं मिला। बताते हैं कि चार दिन से उसका दरवाजा अंदर से बंद था। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। पुलिस का कहना है, कि वह नशे का आदी था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































