V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने कमरे मे बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना को लेकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडिता ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती एक अगस्त को लालगंज कोतवाली  क्षेत्र के गोसांई का पुरवा अमावां गांव निवासी आरोपित श्रवण कुमार वर्मा पुत्र रामखेलावन वर्मा ने शादी का झांसा देकर फोन पर पीड़िता की सोलह वर्षीया बेटी को गांव के पड़ोसी अनिल वर्मा पुत्र सूरजदीन के मकान पर बुलाया। आरोप है कि आरोपित ने पीडिता को कमरे मे बंधक बना लिया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित ने पीडिता को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर पीडिता ने अपनी मां से रो-रो कर आपबीती सुनाई। इसके बाद पीडिता की मां ने लालगंज कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली पुलिस ने कमरे मे बंधक बनाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना को लेकर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सांगीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की पीडिता ने पुलिस को दी गई तहरीर मे कहा है कि बीती एक अगस्त को लालगंज कोतवाली  क्षेत्र के गोसांई का पुरवा अमावां गांव निवासी आरोपित श्रवण कुमार वर्मा पुत्र रामखेलावन वर्मा ने शादी का झांसा देकर फोन पर पीड़िता की सोलह वर्षीया बेटी को गांव के पड़ोसी अनिल वर्मा पुत्र सूरजदीन के मकान पर बुलाया। आरोप है कि आरोपित ने पीडिता को कमरे मे बंधक बना लिया और डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपित ने पीडिता को कहीं शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना को लेकर पीडिता ने अपनी मां से रो-रो कर आपबीती सुनाई। इसके बाद पीडिता की मां ने लालगंज कोतवाली पहुंचकर आरोपित के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। कोतवाल कमलेश पाल का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Leave a Comment