बाढ़ पीड़ितों में इस रवैये से बढ़ी निराशा, जनवार गांव के लोगों में देखा गया गुस्सा
लोकमित्र ब्यूरो
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र में आई बाढ़ से पीड़ित लोगों के बीच राजनीतिक चेहरे भी उनका दुख दर्द बाटने पहुंच रहे हैं।क्षेत्र के सपा विधायक संदीप पटेल संगठन की टीम के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा कर कोरा आस्वाशन देकर लौट लिए। सपा टीम ने टापू बन चुके जनवार गांव का रुख नही किया। विधायक संदीप पटेल के साथ पार्टी जिलाध्यक्ष योगेश यादव,विधानसभा अध्यक्ष श्यामकृष्ण यादव पप्पू और क्रय विक्रय समिति सिरसा के अध्यक्ष रामसागर यादव मुखिया सहित कई पदाधिकारियों के साथ बलुहा,अमिलिया खुर्द,कोना , बंधवा और वरसैता गांव पहुंचे थे।सपा की टीम देखकर पीड़ित उनके पास पहुंचकर अपनी पीड़ा बताई।खासकर कोना,बलुहा और अमिलिया खुर्द ,जहां नदी का कहर सबसे अधिक है वहां लोगों को सपा विधायक ने निराश किया है। कोना के शिवलाल निषाद,लल्ले निषाद आदि ने कहा कि नेता फोटो खिंचाकर राजनीति चमका रहे हैं।किसके घर मे चूल्हा क्यों नही जलेगा, यह कोई पूछने और व्यवस्था देने में कोई रुचि नही है।इससे अच्छा होता कि विधायक यहां ना आते। टापू बन चुके जनवार गांव में सपा की टीम नही पहुंची।गांव के अभिनव तिवारी, ओझा तिवारी आदि ने कहा कि क्षेत्रीय विधायक इस आफत काल मे भी अगड़ा पिछड़ा की राजनीति कर रहे हैं। पास के बंधवा गांव में सपा की टीम पहुंची लेकिन चारों तरफ से कट चुके जनवार गांव की ब्राह्मण बस्ती का दुख दर्द बाटने के लिए उनके पास समय नही रहा। बाढ़ की मार झेल रहे चौकी,बगहा और उपरौड़ा के लोगों को भी विधायक का इंतजार है। विधायक संदीप पटेल ने कहा मैं जिला और तहसील प्रशासन से बात कर सहयोग दिलाऊंगा। उनके साथ नाटे चौधरी, मुखिया यादव, नीरज यादव सहित कई लोग रहे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































