लोकमित्र ब्यूरो
फूलपुर ( प्रयागराज)। फूलपुर क्षेत्राधिकारी राम सागर का स्थानांतरण हण्डिया रेंज में होने से शनिवार को सायंकाल फूलपुर कोतवाली में विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर टाउन एवं ग्रामीण क्षेत्र के तमाम सभ्रांत लोग उपस्थित रहे। वरिष्ठ पत्रकार ने अश्रुपूर्ण नेत्रों से विदाई देते हुए शेर पढ़ा जाने वाले तेरा खुदा हाफिज, यादगारे तमाम लेता जा, जाने वाले तेरा खुदा हाफिज से उन्हें अलविदा कहा। अन्य वक्ताओं ने राम सागर के 22 माह के कार्यकाल की प्रशंसा की। कार्यक्रम में पूर्व नगर अध्यक्ष अमरनाथ यादव, दिलीप यादव, रोहित केसरी, चंचल पांडेय, अनिल मौर्य, बृजेश सिंह, विकास मिश्रा, बबलू नेता, शिव बाबू चौरसिया, श्याम चौरसिया, बलवंत मौर्य आदि के अलावा थाना तथा सीओ कार्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे। साथ ही साथ नवागत सीओ मनोज कुमार सिंह का भी स्वागत किया गया। उपस्थित लोगों सहित थाना स्टाफ आदि ने फूल माला से उनका स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दी।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें