लोकमित्र ब्यूरो
बहरिया (प्रयागराज)। मऊआइमा थाना क्षेत्र के मदरा निवासी बसंत लाल यादव पुत्र इंदजीत यादव ( 27) मंगलवार शाम दोपहिया वाहन से अपनी ससुराल थरवई थाना क्षेत्र के मथुरा उर्फ पारनडीह गाँव जा रहा था। बहरिया थाना क्षेत्र के दयालपुर में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर बहरिया थाने के सब इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह व विवेक सिंह अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुँचे। एम्बुलेंस से घायल को लेकर सीएचसी मैलहा ले आये जहाँ डाँक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही परिजन सहित गाँव वाले सीएचसी मैलहा पहुँचे मृतक की मौत की सूचना सुनते ही परिजनों मे कोहराम मच गया मृतक चार भाईयो मे सबसे बड़ा था वह दिल्ली मे रहकर किसी कम्पनी मे काम करता था अभी कुछ दिन पहले ही दिल्ली से घर आया था और अपने पत्नी व बच्चों से मिलने ससुराल जा रहा था तभी यह घटना हो गई पत्नी मनीषा देवी लड़का आयुष 9 वर्ष माही 4 साल की है जिनका रो रो कर बुरा हाल है घटना के बारे मे सब इंस्पेक्टर बहरिया दिग्विजय सिंह ने बताया कि मौत का सही पता नहीं चल रहा है परिजन घटना को संदिग्ध मान रहे है परिजन के तहरीर के अनुसार मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन की जायेगी।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































