V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

देशभक्ति के नारों संग श्रृंगवेरपुर पहुंची तिरंगा यात्रा

लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज को गगन में लहराते हुए देशभक्ति से युक्त तिरंगा यात्रा विभिन्न सड़क मार्गाे से हुए हुए श्रृंगवेरपुरधाम पहुंची। श्रृंगवेरपुरधाम के श्रीराम घाट पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा लहराया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राकेश इंटरनेशनल स्कूल के प्रबन्धक अनुज पांडेय की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में सैकड़ो छात्र छात्राओं ने आजादी के क्रांतिवीरों के अमर रहे के नारे लगाए। वही दूसरी तरफ भारत माता की जय के जयकारों से वातावरण गुंजित हो उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप पांडेय ने की। जय श्रीराम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने विद्यालय के बच्चो के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि तिरंगा से देश का सम्मान जुड़ा है। जो हमारी पहचान है। हमारी एकता ही देश की शक्ति और सम्प्रभुता राष्ट्र की विचारधारा को स्वतंत्रता प्रदान करती है। पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय और भाजपा नेता विनोद ओझा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने पर स्वयं को गौरान्वित समझने की बात कही। इस अवसर पर उमेश द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, शैलेश त्रिपाठी, गरिमा केशरवानी, मुकेश दुबे, गौतमी केशरवानी, गौरी शंकर पांडेय, शिवांगी पांडेय, विधि पांडेय, श्वेता दुबे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
लालगोपालगंज (प्रयागराज)। शुक्रवार को राष्ट्रीय ध्वज को गगन में लहराते हुए देशभक्ति से युक्त तिरंगा यात्रा विभिन्न सड़क मार्गाे से हुए हुए श्रृंगवेरपुरधाम पहुंची। श्रृंगवेरपुरधाम के श्रीराम घाट पर राष्ट्रगान के साथ तिरंगा लहराया गया। आजादी के अमृत महोत्सव में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राकेश इंटरनेशनल स्कूल के प्रबन्धक अनुज पांडेय की अगुवाई में तिरंगा यात्रा में सैकड़ो छात्र छात्राओं ने आजादी के क्रांतिवीरों के अमर रहे के नारे लगाए। वही दूसरी तरफ भारत माता की जय के जयकारों से वातावरण गुंजित हो उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता संदीप पांडेय ने की। जय श्रीराम सेवा समिति के महामंत्री अरुण द्विवेदी ने विद्यालय के बच्चो के उत्साह को बढ़ाते हुए कहा कि तिरंगा से देश का सम्मान जुड़ा है। जो हमारी पहचान है। हमारी एकता ही देश की शक्ति और सम्प्रभुता राष्ट्र की विचारधारा को स्वतंत्रता प्रदान करती है। पूर्व विधायक प्रभाशंकर पांडेय और भाजपा नेता विनोद ओझा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनने पर स्वयं को गौरान्वित समझने की बात कही। इस अवसर पर उमेश द्विवेदी, अरुण द्विवेदी, शैलेश त्रिपाठी, गरिमा केशरवानी, मुकेश दुबे, गौतमी केशरवानी, गौरी शंकर पांडेय, शिवांगी पांडेय, विधि पांडेय, श्वेता दुबे एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Comment