V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

कोर्ट के आदेश पर अतीक अहमद की 24 करोड़ की प्रापर्टी कुर्क

 गैंगेस्टर के मामले में गुजरात जेल में बंद है पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद
लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के पालन में जिला प्रशासन ने पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की 24 करोड़ रुपये कीमत की बेशकीमती 6 बीघा जमीन मुनादी कराकर कुर्क की। यह कार्रवाई एसपी सिटी और एसडीएम चायल के नेतृत्व में की गई। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक गुजरात जेल में गैंगेस्टर के मामले में निरुद्ध पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद ने कौशाम्बी जनपद के चायल तहसील से जुड़े रसूलाबाद उर्फ कोईलहां गांव में अवैध तरीके से यह जमीन अर्जित की थी। जिला मजिस्ट्रेट प्रयागराज के 6 अगस्त 2022 के आदेश के अनुपालन के क्रम में शुक्रवार को एसपी सिटी प्रयागराज दिनेश कुमार सिंह और एसडीएम चायल मनीष कुमार यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स बेनामी सम्पति कुर्क करने पहुंची। टीम ने डुग्गी पीटकर जमीन कुर्क करने का ऐलान करते हुए उस पर बोर्ड लगवाया। पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर देवरिया जेल में पीटने का आरोप है। इसके साथ ही उनके विरुद्ध  गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट और गुंडाएक्ट जैसे अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस अभिलेख के अनुसार अतीक अहमद के विरुद्ध 2015 से 2019 के बीच दो हत्या सहित कुल 8 मुकदमे दर्ज किये गए हैं।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 गैंगेस्टर के मामले में गुजरात जेल में बंद है पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद
लोकमित्र ब्यूरो
प्रयागराज । शुक्रवार को कोर्ट के आदेश के पालन में जिला प्रशासन ने पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद की 24 करोड़ रुपये कीमत की बेशकीमती 6 बीघा जमीन मुनादी कराकर कुर्क की। यह कार्रवाई एसपी सिटी और एसडीएम चायल के नेतृत्व में की गई। पुलिस और प्रशासन के मुताबिक गुजरात जेल में गैंगेस्टर के मामले में निरुद्ध पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद ने कौशाम्बी जनपद के चायल तहसील से जुड़े रसूलाबाद उर्फ कोईलहां गांव में अवैध तरीके से यह जमीन अर्जित की थी। जिला मजिस्ट्रेट प्रयागराज के 6 अगस्त 2022 के आदेश के अनुपालन के क्रम में शुक्रवार को एसपी सिटी प्रयागराज दिनेश कुमार सिंह और एसडीएम चायल मनीष कुमार यादव के नेतृत्व में भारी पुलिस फोर्स बेनामी सम्पति कुर्क करने पहुंची। टीम ने डुग्गी पीटकर जमीन कुर्क करने का ऐलान करते हुए उस पर बोर्ड लगवाया। पूर्व बाहुबली सांसद अतीक अहमद पर लखनऊ के प्रॉपर्टी डीलर को अगवा कर देवरिया जेल में पीटने का आरोप है। इसके साथ ही उनके विरुद्ध  गैंगेस्टर, आर्म्स एक्ट और गुंडाएक्ट जैसे अनेक मामले दर्ज हैं। पुलिस अभिलेख के अनुसार अतीक अहमद के विरुद्ध 2015 से 2019 के बीच दो हत्या सहित कुल 8 मुकदमे दर्ज किये गए हैं।

Leave a Comment