लोकमित्र ब्यूरो
झूंसी ( प्रयागराज)। झूंसी पुलिस ने अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित अपराधी को पॉच अदद देशी जिंदा बम के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लिखा पढ़ी के बाद वांछित अभियुक्त को पुलिस ने जेल भेज दिया है। बताया जाता है कि झूंसी थाना क्षेत्र के चमनगंज निवासी मूसे मंगता पुत्र छोटेलाल और उसी गांव के शुभम भारतीया का एक संगठित गिरोह है। मुसे मांगता व गैंग के सदस्य द्वारा स्वयं व अपने परिवार का भरण पोषण के लिए भारतीय दंड विभाग के अध्ययन 17 एवं 22 में वर्णित अपराध करने के अभ्यस्त अपराधी है। यह अपने अन्य सदस्यों के साथ मिलकर लूट व चोरी जैसे अपराधिक कृत्य जिला स्तरीय घटनाओं को अंजाम देते रहे है। गत 18 जुलाई को थाना झूंसी पर गैंग लीडर त्रिवेणी ममता एवं उनके सदस्यों के विरुद्ध थाना स्थानीय पर धारा 2/3(1) गैंगस्टर एक्ट के तहत आरोपी के विरुद्ध मुकदमा लिखा गया, जिसके उपरांत मुंसे मंगता फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के लिए अभियुक्त मुसे पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का पुरस्कार घोषित किया था। शुक्रवार भोर झूंसी पुलिस ने बंधवा ताहिरपुर पुलिया के पास से गिरफ्तार कर उसके पास से पॉच अदद देशी जिंदा बम बरामद किया। झूंसी पुलिस ने लिखा-पढ़ी के साथ उसे जेल भेज दिया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































