V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

रीबोर के नाम पर लाखों के खेल का आरोप

सरायअकिल,कौशाम्बी। कौशाम्बी  ब्लॉक के म्योहर गांव में रीबोर के नाम पर लाखो  रुपये का खेल किया गया है। 16 हैंडपंपों के रीबोर के लिए रुपये निकाले गए और करीबी की फर्म में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद इस रकम को जिम्मेदारों ने आपस में बांट लिया।आधे से भी कम हैंडपंपों का रीबोर काया गया है। म्योहर गांव के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर गांव के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि जिम्मेदारों ने अप्रैल माह में 11 बार हैंडपंप रीबोर के लिए रुपया निकाला। इसी तरह मई में पांच बार रीबोर के नाम पर रुपये निकाले गए। लाखों रुपये हैंडपंप की मरम्मत के नाम निकाले गए। कुल 16 हैंडपंपों के रीबोर का दावा किया गया है, जबकि गांव वालों का कहना है कि आधे से भी कम हैँडपंप रीबोर हुए हैं। किसी में पाइप नया डाला गया है तो किसी में सामान बदला गया। हैंडपंप का रीबोर भी सही तरीके से नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों ने करीबी फर्म के खाते में रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद फर्म संचालक के साथ मिलकर लाखों रुपये की रकम का बंदरबाट कर लिया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। ग्रामीणों की शिकायत को सीडीओ ने गंभीरता से लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सरायअकिल,कौशाम्बी। कौशाम्बी  ब्लॉक के म्योहर गांव में रीबोर के नाम पर लाखो  रुपये का खेल किया गया है। 16 हैंडपंपों के रीबोर के लिए रुपये निकाले गए और करीबी की फर्म में ट्रांसफर किया गया। इसके बाद इस रकम को जिम्मेदारों ने आपस में बांट लिया।आधे से भी कम हैंडपंपों का रीबोर काया गया है। म्योहर गांव के लोगों ने अधिकारियों से शिकायत कर गांव के जिम्मेदारों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों की शिकायत है कि जिम्मेदारों ने अप्रैल माह में 11 बार हैंडपंप रीबोर के लिए रुपया निकाला। इसी तरह मई में पांच बार रीबोर के नाम पर रुपये निकाले गए। लाखों रुपये हैंडपंप की मरम्मत के नाम निकाले गए। कुल 16 हैंडपंपों के रीबोर का दावा किया गया है, जबकि गांव वालों का कहना है कि आधे से भी कम हैँडपंप रीबोर हुए हैं। किसी में पाइप नया डाला गया है तो किसी में सामान बदला गया। हैंडपंप का रीबोर भी सही तरीके से नहीं हुआ है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों ने करीबी फर्म के खाते में रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद फर्म संचालक के साथ मिलकर लाखों रुपये की रकम का बंदरबाट कर लिया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच कराने की बात कही है। ग्रामीणों की शिकायत को सीडीओ ने गंभीरता से लिया है। साथ ही पूरे मामले की जांच कराकर कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया है।

Leave a Comment