V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किताब दिलाने के बहाने बुलाकर बंधक बना किया दुष्कर्म

लोकमित्र ब्यूरो 
सोरांव (प्रयागराज) । सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा को पड़ोसी युवक ने किताब दिलाने के बहाने होलागढ़ मोड़ पर बुलवाया फिर किशोरी को झांसे में लेकर उसने उसे अगवा किया और नहर ददोली स्थित एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोहदे के चंगुल से छूटी किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की तहरीर पर मंगलवार को सोरांव पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार इलाके के एक गांव की एक किशोरी पर गांव के ही एक युवक की नियत खराब थी। किशोरी हाई स्कूल की छात्रा है। इसका लाभ उठाकर युवक ने किशोरी को गांव से दूर सोरांव के होलागढ़ मोड स्थित एक दुकान पर किताब दिलाने के बहाने रविवार को बुला लिया। किशोरी के पहुंचने पर युवक ने उससे इधर-उधर की बातें करते हुए अपनी बाइक पर बैठाकर नहर ददोली स्थित एक कमरे में ले गया जहां किशोरी के साथ उसने दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची तो परिजनों का माथा ठनका। किशोरी की हालत देख परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले में किशोरी के पिता ने मंगलवार को सोरांव थाने पहुंचकर आरोपी युवक युवराज उर्फ हमराज के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सोरांव अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो 
सोरांव (प्रयागराज) । सोरांव थाना क्षेत्र के एक गांव की एक छात्रा को पड़ोसी युवक ने किताब दिलाने के बहाने होलागढ़ मोड़ पर बुलवाया फिर किशोरी को झांसे में लेकर उसने उसे अगवा किया और नहर ददोली स्थित एक कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। शोहदे के चंगुल से छूटी किशोरी ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की तहरीर पर मंगलवार को सोरांव पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है।
जानकारी के अनुसार इलाके के एक गांव की एक किशोरी पर गांव के ही एक युवक की नियत खराब थी। किशोरी हाई स्कूल की छात्रा है। इसका लाभ उठाकर युवक ने किशोरी को गांव से दूर सोरांव के होलागढ़ मोड स्थित एक दुकान पर किताब दिलाने के बहाने रविवार को बुला लिया। किशोरी के पहुंचने पर युवक ने उससे इधर-उधर की बातें करते हुए अपनी बाइक पर बैठाकर नहर ददोली स्थित एक कमरे में ले गया जहां किशोरी के साथ उसने दुष्कर्म किया। किसी तरह उसके चंगुल से छूटी किशोरी बदहवास हालत में अपने घर पहुंची तो परिजनों का माथा ठनका। किशोरी की हालत देख परिजनों ने पूछताछ की तो किशोरी ने सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। मामले में किशोरी के पिता ने मंगलवार को सोरांव थाने पहुंचकर आरोपी युवक युवराज उर्फ हमराज के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर सोरांव अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है जबकि किशोरी को मेडिकल के लिए भेज दिया गया है।

Leave a Comment