Logo

बरामदे में सो रही महिला से छेड़खानी उलाहना देने पर पीटा, दी धमकी

मानधाता (नि.सं.)। थाना क्षेत्र के गांव पूरे कौली हरखपुर में बीती रात घर के बरामदे में सो रही महिला से गांव के एक युवक ने छेड़खानी व अश्लील हरकत की। इसका उलाहना देने पर आरोपी ने उसे पीटकर घायल कर दिया। उसने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पूरे कौली हरखपुर गांव निवासिनी नीलम 35 पत्नी स्व. लल्लू बीती रात घर के बरामदे में सो रही थीं रात में करीब 11 बजे गांव का एक युवक वहां पहुंचा तथ महिला से छेड़खानी व अश्लील हरकत करने लगा। इससे महिला जाग गई तथा बचाव के लिए शोर मचाने लगी। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो आरोप युवक भाग गया। आज सुबह महिला आरोपी के घर उलाहना देने गई। उसी समय आरोपी युवक ने उसे डण्डे से पीटकर घायल कर दिया तथा जान से मारने की धमकी देने लगा। शोर सुनकर तमाम गामीण एकत्र हो गए। ग्रामीणो के कहने पर पीड़िता ने आज थाने पर जाकर आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.