0 हमलावरों की तलाश कर रही पुलिस
लोकमित्र ब्यूरो
उतरांव (प्रयागराज)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चका गांव में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के दौरान सिर में गंभीर चोट लगने से घायल अधेड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस हमलावरों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी पुरुषोत्तम का विवाद पड़ोस के धर्मेंद्र आदि से चला आ रहा है। शनिवार शाम पड़ोसी धर्मेंद्र से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इसमें पुरुषोत्तम के सिर में गंभीर चोट आई। परिजनों ने आनन-फानन इलाज के लिए स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान रविवार सुबह पुरुषोत्तम ने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना परिजनों को मिली तो कोहराम मच गया। मृतक पुरुषोत्तम मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। घटना से दुखी पत्नी सुनीता देवी, इकलौती बेटी व चार बेटों सहित परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उतरांव पुलिस मृतक की पत्नी सुनीता देवी की तहरीर पर चार हमलावरों के विरुद्ध केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































