V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

भाकियू ने किसान पंचायत कर प्रधानमंत्री को 15 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा गांधी पार्क में किसान पंचायत करके देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को 15 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अयोध्या को सौंपा गया ।ज्ञापन में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, फसलों के लाभकारी मूल्य हेतु स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने, अग्निपथ योजना समाप्त करने, किसान आयोग का गठन करने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुपालन में सर्किल रेट का 4 गुना भूमि का मुआवजा दिलाने, उत्तर प्रदेश में मुफ्त बिजली देने, खाद बीज यंत्र कीटनाशक के नाम पर दी जा रही सब्सिडी को किसानों के खाते में भेजने, आवारा पशुओं को गौशालाओं में जमा करके कृषि को बचाने जैसे 15 प्रमुख समस्या है।पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने किसानों से एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के वादे से मुकर गई है जिसके कारण पुनः किसान महा आंदोलन की तैयारी कर ले अग्नीपथ योजना नौजवानों के लिए घातक है जिसको बढ़ाकर कम से कम 11 वर्ष करते हुए पेंशन व्यवस्था लागू की जाए ,आवारा पशुओं को गौशालाओं में जमा करा कर कृषि को बचाया जाना बहुत आवश्यक है। पंचायत को प्रदेश संगठन मंत्री देव नारायण सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभय राज ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ  वर्मा अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा बनाई गई एम एस पी कमेटी को किसानों के लिए छलावा बताया। पंचायत को भागीरथी वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ,जगतपाल सिंह,  मस्तराम वर्मा ,कृष्णा प्रसाद वर्मा, तिलक राम गुप्ता ,सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन जनपद अयोध्या द्वारा गांधी पार्क में किसान पंचायत करके देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी को 15 सूत्रीय ज्ञापन नायब तहसीलदार अयोध्या को सौंपा गया ।ज्ञापन में एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने, फसलों के लाभकारी मूल्य हेतु स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करने, जनपद को सूखाग्रस्त घोषित करने, अग्निपथ योजना समाप्त करने, किसान आयोग का गठन करने, भूमि अधिग्रहण कानून 2013 के अनुपालन में सर्किल रेट का 4 गुना भूमि का मुआवजा दिलाने, उत्तर प्रदेश में मुफ्त बिजली देने, खाद बीज यंत्र कीटनाशक के नाम पर दी जा रही सब्सिडी को किसानों के खाते में भेजने, आवारा पशुओं को गौशालाओं में जमा करके कृषि को बचाने जैसे 15 प्रमुख समस्या है।पंचायत को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय सचिव घनश्याम वर्मा ने कहा कि भारत सरकार ने किसानों से एमएसपी पर गारंटी कानून बनाने के वादे से मुकर गई है जिसके कारण पुनः किसान महा आंदोलन की तैयारी कर ले अग्नीपथ योजना नौजवानों के लिए घातक है जिसको बढ़ाकर कम से कम 11 वर्ष करते हुए पेंशन व्यवस्था लागू की जाए ,आवारा पशुओं को गौशालाओं में जमा करा कर कृषि को बचाया जाना बहुत आवश्यक है। पंचायत को प्रदेश संगठन मंत्री देव नारायण सिंह ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अभय राज ब्रह्मचारी, जिला अध्यक्ष सूर्यनाथ  वर्मा अपने संबोधन में भारत सरकार द्वारा बनाई गई एम एस पी कमेटी को किसानों के लिए छलावा बताया। पंचायत को भागीरथी वर्मा जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा ,जगतपाल सिंह,  मस्तराम वर्मा ,कृष्णा प्रसाद वर्मा, तिलक राम गुप्ता ,सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

Leave a Comment