V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

प्रतापगढ़ ज़िला स्टेडियम में अखण्ड हिंद फौज द्वारा प्रवेश दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन

प्रतापगढ़।  ज़िला स्टेडियम में अखण्ड हिंद फौज द्वारा प्रवेश दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूर्व भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि सामाजिक सेवा संस्थान अखंड हिद फौज युवकों को उनके सामाजिक दायित्वों को लेकर प्रेरित कर रही है। इसके लिए वह उनको एक फौजी की तरह देश सेवा के लिए तैयार कर रही। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है कि हम अपने साथ अपने देश के लोगों के हित के लिए काम करें। इसका जोश और जज्बा हर युवक में होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का दुनिया भर में मान सम्मान बढ़ा है। अटल जी का सपना था कि भारत फिर से राष्ट्रगुरु बने जिसे मोदी जी पूरा कर रहे है। उक्त आयोजन में छात्रों के साथ-साथ छात्राओं में भी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ख़ासा उत्साह देखने को मिला।उपस्थित छात्र-छात्रायें भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाते रहे। इस अवसर पर अखण्ड हिंद फौज के डायरेक्टर राजेंद्र त्रिपाठी,विभाग कमांडर हिमांशु तिवारी,बृजेश प्रजापति,भाजपा ज़िला सह मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ सिंह रघुवर,सरताज अहमद,मुकेश गौड़,अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़।  ज़िला स्टेडियम में अखण्ड हिंद फौज द्वारा प्रवेश दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।प्रतियोगिता में लगभग 500 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर पूर्व भाजयुमो ज़िलाध्यक्ष रवि गुप्ता ने कहा कि सामाजिक सेवा संस्थान अखंड हिद फौज युवकों को उनके सामाजिक दायित्वों को लेकर प्रेरित कर रही है। इसके लिए वह उनको एक फौजी की तरह देश सेवा के लिए तैयार कर रही। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है कि हम अपने साथ अपने देश के लोगों के हित के लिए काम करें। इसका जोश और जज्बा हर युवक में होना चाहिए।  उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश का दुनिया भर में मान सम्मान बढ़ा है। अटल जी का सपना था कि भारत फिर से राष्ट्रगुरु बने जिसे मोदी जी पूरा कर रहे है। उक्त आयोजन में छात्रों के साथ-साथ छात्राओं में भी दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ख़ासा उत्साह देखने को मिला।उपस्थित छात्र-छात्रायें भारत माता की जय और जय हिंद के नारे लगाते रहे। इस अवसर पर अखण्ड हिंद फौज के डायरेक्टर राजेंद्र त्रिपाठी,विभाग कमांडर हिमांशु तिवारी,बृजेश प्रजापति,भाजपा ज़िला सह मीडिया प्रभारी सिद्धार्थ सिंह रघुवर,सरताज अहमद,मुकेश गौड़,अभिषेक कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Comment