V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

ओसा में हुई क्रीड़ा समिति की बैठक

सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम सुंदर सिंह का हुआ भव्य स्वागत
कौशाम्बी। श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा मंझनपुर में मंगलवार को जिला क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने की। बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं जिला क्रीडा कोषाध्यक्ष राम सुंदर सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा समिति का पुनः गठन किया गया। जिला क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष पदेन जिला विद्यालय निरीक्षक सचिव श्याम लाल क्रीडाध्यक्ष हिनौता जिला कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल प्रधानाचार्य दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा तथा श्री मान सिंह इंटर कॉलेज अलीपुरजीता, प्रधानाचार्य श्री धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कड़ा को समिति का सदस्य नामित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव श्याम लाल जी ने किया। शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए क्रीडा कैलेंडर भी लोगों के सामने पढ़कर सुनाया  गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों में खो-खो, कबड्डी, बालीबाल, क्रिकेट एवं एथलीट्स की प्रतियोगिता संपन्न कराए जाने की समय सारणी घोषित की गई। एथलीट की जिला रैली एवं मंडल रैली श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसं में संपन्न कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य राम सुंदर सिंह का हुआ भव्य स्वागत
कौशाम्बी। श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा मंझनपुर में मंगलवार को जिला क्रीड़ा समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला विद्यालय निरीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने की। बैठक में सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य एवं जिला क्रीडा कोषाध्यक्ष राम सुंदर सिंह को माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा समिति का पुनः गठन किया गया। जिला क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष पदेन जिला विद्यालय निरीक्षक सचिव श्याम लाल क्रीडाध्यक्ष हिनौता जिला कोषाध्यक्ष चुन्नीलाल प्रधानाचार्य दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसा तथा श्री मान सिंह इंटर कॉलेज अलीपुरजीता, प्रधानाचार्य श्री धर्मा देवी इंटर कॉलेज केन कनवार, प्रधानाचार्य राजकीय इंटर कॉलेज कड़ा को समिति का सदस्य नामित किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन जिला क्रीड़ा सचिव श्याम लाल जी ने किया। शैक्षिक सत्र 2022-23 के लिए क्रीडा कैलेंडर भी लोगों के सामने पढ़कर सुनाया  गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों में खो-खो, कबड्डी, बालीबाल, क्रिकेट एवं एथलीट्स की प्रतियोगिता संपन्न कराए जाने की समय सारणी घोषित की गई। एथलीट की जिला रैली एवं मंडल रैली श्री दुर्गा देवी इंटर कॉलेज ओसं में संपन्न कराने का प्रस्ताव पारित किया गया।

Leave a Comment