V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अस्पताल में गंदगी का अंबार,लैब पर लटका रहा ताला

मवई- अयोध्या। जिला मुख्यालय से सुदूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पर इन दिनों मातहत कर्मियों की लापरवाही की वजह से मरीजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके पीछे अधीक्षक की लापरवाही मुख्य वजह बताई जा रही है।कुछ इसी तरह की बदहाल स्थिति का सामना सोमवार को भी अस्पताल आए लोगों को करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे दर्जन भर मरीज कराहते खांसते मुख्य गेट के बाहर मिले।मवई गांव से आए गुड्डू अपनी पत्नी शकीला को लेकर क्षय रोग की जांच कराने आए थे लेकिन लैब टेक्नीशियन मौजूद न होने से उन्हें वापस जाना पड़ा।लैब टेक्नीशियन के कमरे में ताला लटका हुआ था।उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से अस्पताल आ रहे हैं लेकिन एलटी (लैब टेक्नीशियन)नही मिलते है।वही वारिस अली बलगम की जांच कराने के लिए आए हुए थे उन्हें भी बैरंग वापस जाना पड़ा।मरीजों की भीड़ पंजीयन काउंटर की ओर बढ़ी।एक कमरे में डा.अदिति वर्मा ओपीडी कक्ष में बैठे मिले।वही बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव उपाध्याय भी ओपीडी करते नजर आए।महिला चिकित्सक डॉ रीना मिश्रा अपने ओपीडी में मरीजो को देख रही थी। अस्पताल के लैब पर ताला लटकता दिखा। मरीज लैब टेक्नीशियन का इंतजार करती मिली।पूछने पर ज्ञात हुआ कि लैब के एलटी के छुट्टी पर जाने की वजह से उसका संचालन नहीं हो रहा है।वैकल्पिक व्यवस्था न होने की वजह से मरीज परेशान थे।अस्पताल के मुख्य मार्ग के किनारों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।परिसर में बड़ी बड़ी घास उगी हुई जिससे सांप बिच्छु का खतरा हमेशा बना रहता है।यहां के अधीक्षक डा. सुमत ने इस बाबत किए सवाल के जबाव में बताया कि लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर गई है।जब पूछा गया कि वैकल्पिक व्यवस्था क्या है जिस पर वे जबाब नही दे पाए।उन्होंने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मवई- अयोध्या। जिला मुख्यालय से सुदूर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई पर इन दिनों मातहत कर्मियों की लापरवाही की वजह से मरीजों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।इसके पीछे अधीक्षक की लापरवाही मुख्य वजह बताई जा रही है।कुछ इसी तरह की बदहाल स्थिति का सामना सोमवार को भी अस्पताल आए लोगों को करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे दर्जन भर मरीज कराहते खांसते मुख्य गेट के बाहर मिले।मवई गांव से आए गुड्डू अपनी पत्नी शकीला को लेकर क्षय रोग की जांच कराने आए थे लेकिन लैब टेक्नीशियन मौजूद न होने से उन्हें वापस जाना पड़ा।लैब टेक्नीशियन के कमरे में ताला लटका हुआ था।उन्होंने बताया कि वे कई दिनों से अस्पताल आ रहे हैं लेकिन एलटी (लैब टेक्नीशियन)नही मिलते है।वही वारिस अली बलगम की जांच कराने के लिए आए हुए थे उन्हें भी बैरंग वापस जाना पड़ा।मरीजों की भीड़ पंजीयन काउंटर की ओर बढ़ी।एक कमरे में डा.अदिति वर्मा ओपीडी कक्ष में बैठे मिले।वही बाल रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव उपाध्याय भी ओपीडी करते नजर आए।महिला चिकित्सक डॉ रीना मिश्रा अपने ओपीडी में मरीजो को देख रही थी। अस्पताल के लैब पर ताला लटकता दिखा। मरीज लैब टेक्नीशियन का इंतजार करती मिली।पूछने पर ज्ञात हुआ कि लैब के एलटी के छुट्टी पर जाने की वजह से उसका संचालन नहीं हो रहा है।वैकल्पिक व्यवस्था न होने की वजह से मरीज परेशान थे।अस्पताल के मुख्य मार्ग के किनारों पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है।परिसर में बड़ी बड़ी घास उगी हुई जिससे सांप बिच्छु का खतरा हमेशा बना रहता है।यहां के अधीक्षक डा. सुमत ने इस बाबत किए सवाल के जबाव में बताया कि लैब टेक्नीशियन छुट्टी पर गई है।जब पूछा गया कि वैकल्पिक व्यवस्था क्या है जिस पर वे जबाब नही दे पाए।उन्होंने बताया कि व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की जा रही है।

Leave a Comment