V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

सपोर्ट वायर की चपेट में आने से युवक की मौत

कौशांबी। पिपरी थाने के कसेंदा गांव में रविवार सुबह खेत की बाड़मेरी कर रहा युवक सपोर्ट वायर के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर वापस न लौटने पर परिजन खेत की तरफ गए तो वहां शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद लोगों की अच्छी खासी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसेंदा गांव निवासी जगदीश प्रसाद किसानी करते हैं। उनका तीसरे नंबर का 26 वर्षीय बेटा अभिजीत उर्फ मोटे पिता के साथ खेती में हांथ बंटाता था। रविवार सुबह वह गांव के बाहर अपने निजी नलकूप से खेत में पानी लगाकर पास लगी भिंडी को मवेशियों से सुरक्षित करने के लिए चारों ओर तार बांध रहा था। इसी बीच खंभा में लगे सपोर्ट वायर से तार छू गई। इससे सपोर्ट वायर में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। तीन घंटे के बाद वापस न लौटने पर भतीजा गोरे खेत की तरफ गया तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। चाचा का शव जमीन पर पड़ा देख उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
कौशांबी। पिपरी थाने के कसेंदा गांव में रविवार सुबह खेत की बाड़मेरी कर रहा युवक सपोर्ट वायर के करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घर वापस न लौटने पर परिजन खेत की तरफ गए तो वहां शव पड़ा देख उनके होश उड़ गए। जानकारी मिलने के बाद लोगों की अच्छी खासी भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कसेंदा गांव निवासी जगदीश प्रसाद किसानी करते हैं। उनका तीसरे नंबर का 26 वर्षीय बेटा अभिजीत उर्फ मोटे पिता के साथ खेती में हांथ बंटाता था। रविवार सुबह वह गांव के बाहर अपने निजी नलकूप से खेत में पानी लगाकर पास लगी भिंडी को मवेशियों से सुरक्षित करने के लिए चारों ओर तार बांध रहा था। इसी बीच खंभा में लगे सपोर्ट वायर से तार छू गई। इससे सपोर्ट वायर में आ रहे करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। तीन घंटे के बाद वापस न लौटने पर भतीजा गोरे खेत की तरफ गया तो वहां का नजारा देख उसके होश उड़ गए। चाचा का शव जमीन पर पड़ा देख उसने घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन रोते बिलखते बदहवास हालत में घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave a Comment