V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

बेटी पैदा होने पर बेटा-बहू को पीटा

 कौशांबी। कोतवाली चरवा इलाके  के मेड़ुआपर मजरा फरीदपुर गांव में शनिवार की शाम बेटी पैदा होने से नाराज होकर पति और पत्नी ने बेटा-बहू को पीट दिया।इससे दोनों को काफी चोटें आईं।लोगों ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत कराया।घायल दम्पति ने थाने जाकर मामले की तहरीर दी।तहरीर पाकर पुलिस शिकायत की जांच में जुट गई है। फरीदपुर के मूड़ुआपर गांव निवासी सुरजीत कुमार पुत्र ननकूलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी अनीता देवी के मुताबिक उसने एक बेटी को जन्म दिया है।आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसके सास-ससुर का व्यवहार उसके प्रति खराब रहने लगा है।वह दोनों उसे घर से भगाना चाहते हैं और जमीन-जायदाद में हिस्सा भी नहीं देना चाहते।शनिवार की शाम बेटी पैदा करने का उलाहना देकर सास-ससुर उसके साथ गाली गलौज करने लगे।आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने अनीता को पीटना शुरू कर दिया।पत्नी को पिटता देख उसे बचाने पहुंचे पति सुरजीत को भी पीटा।इससे दोनों को काफी चोटें आईं।लोगों ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत कराया।घायल दम्पति ने थाने जाकर मामले की तहरीर दी।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 कौशांबी। कोतवाली चरवा इलाके  के मेड़ुआपर मजरा फरीदपुर गांव में शनिवार की शाम बेटी पैदा होने से नाराज होकर पति और पत्नी ने बेटा-बहू को पीट दिया।इससे दोनों को काफी चोटें आईं।लोगों ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत कराया।घायल दम्पति ने थाने जाकर मामले की तहरीर दी।तहरीर पाकर पुलिस शिकायत की जांच में जुट गई है। फरीदपुर के मूड़ुआपर गांव निवासी सुरजीत कुमार पुत्र ननकूलाल मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी अनीता देवी के मुताबिक उसने एक बेटी को जन्म दिया है।आरोप है कि बेटी पैदा होने के बाद उसके सास-ससुर का व्यवहार उसके प्रति खराब रहने लगा है।वह दोनों उसे घर से भगाना चाहते हैं और जमीन-जायदाद में हिस्सा भी नहीं देना चाहते।शनिवार की शाम बेटी पैदा करने का उलाहना देकर सास-ससुर उसके साथ गाली गलौज करने लगे।आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने अनीता को पीटना शुरू कर दिया।पत्नी को पिटता देख उसे बचाने पहुंचे पति सुरजीत को भी पीटा।इससे दोनों को काफी चोटें आईं।लोगों ने बीच बचाव कर झगड़े को शांत कराया।घायल दम्पति ने थाने जाकर मामले की तहरीर दी।

Leave a Comment