V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

जमीनी विवाद में भिड़े सगे भाई , तीन घायल

 कौशांबी। कोतवाली  पिपरी क्षेत्र  के चिरला मुंजप्ता गांव में रविवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में मासूम समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने थाने जाकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। चिरला मुंजप्ता गांव निवासी नंदलाल का भाई सुगन से जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों तरफ से लोग लाठी डंडा और तमंचा बंदूक लेकर इकट्ठा हो गए। दोनों तरपु से मारपीट शुरु हो गई। आरोप है कि मारपीट के बाद सुगन और उसके बेटे शुभम और सर्वेश ने तमंचे से गोली चला दी। फायरिंग होने से मौके से भगदड़ मच गई। नंदलाल के अनुसार गोली के छर्रे उसके सिर में, भाई महेंद् व सात वर्षीय नाती आजाद को लग गई। इससे नंदलाल लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। मौजूद लोगों ने घायल नंदलाल को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीओ श्यामकांत का कहना है कि मामले में अभी तक की जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 कौशांबी। कोतवाली  पिपरी क्षेत्र  के चिरला मुंजप्ता गांव में रविवार दोपहर जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाई आपस में भिड़ गए। दोनों तरफ से मारपीट के बाद जमकर ईंट पत्थर चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर दहशत फैलाने को लेकर फायरिंग करने का भी आरोप लगाया है। मारपीट में मासूम समेत तीन लोगों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों ने थाने जाकर एक दूसरे के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया। चिरला मुंजप्ता गांव निवासी नंदलाल का भाई सुगन से जमीन के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है। रविवार दोपहर इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों तरफ से लोग लाठी डंडा और तमंचा बंदूक लेकर इकट्ठा हो गए। दोनों तरपु से मारपीट शुरु हो गई। आरोप है कि मारपीट के बाद सुगन और उसके बेटे शुभम और सर्वेश ने तमंचे से गोली चला दी। फायरिंग होने से मौके से भगदड़ मच गई। नंदलाल के अनुसार गोली के छर्रे उसके सिर में, भाई महेंद् व सात वर्षीय नाती आजाद को लग गई। इससे नंदलाल लहुलुहान होकर जमीन पर गिर गया। मौजूद लोगों ने घायल नंदलाल को इलाज के लिए प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। सीओ श्यामकांत का कहना है कि मामले में अभी तक की जांच में गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Leave a Comment