V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लेखपाल संघ का पूर्व जिलाध्यक्ष घूस लेते गिरफ्तार

सुल्तानपुर। गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम गुरूवार को सुल्तानपुर सदर तहसील पहुंची। टीम ने यहां तहसील गेट पर ही लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को गिरफ्तार। सूत्रों के अनुसार घरौनी के नाम पर लेखपाल ने शिकायतकर्ता से 25 हजार की डिमांड की थी।  जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के लोलेपुर गांव निवासी बहादुर अली का वरासत दर्ज कराना था। इसके लिए हल्का लेखपाल अशोक सिंह ने उससे 25 हजार रुपए की डिमांड किया था। उसने यह रकम नहीं दे पाने में असमर्थता जताई तो लेखपाल आजकल में टरकाने लगा। जिसके बाद बहादुर अली ने प्रकरण की शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया। इसी शिकायत पर आज दोपहर एंटी करप्शन की टीम गोरखपुर से सीधे सुल्तानपुर पहुंची। टीम के अधिकारियों ने लेखपाल को तहसील गेट पर बुलवाया और जैसे ही पीड़ित ने उसे पैसे दिए तत्काल एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि टीम लेखपाल अशोक को गिरफ्तार करके गोसाईगंज थाने पर लेकर गई है। जहां उससे पूछताछ जारी है। उधर तहसील गेट से लेखपाल के घूस लेते गिरफ्तारी की खबर से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है अशोक सिंह मूल रूप से लंभुआ थाना क्षेत्र का निवासी है और वो 1990 से लेखपाल के पद पर कार्य कर रहे थे. तहसील सदर में तैनात है। तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने लेखपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
सुल्तानपुर। गोरखपुर की एंटी करप्शन टीम गुरूवार को सुल्तानपुर सदर तहसील पहुंची। टीम ने यहां तहसील गेट पर ही लेखपाल संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक सिंह को गिरफ्तार। सूत्रों के अनुसार घरौनी के नाम पर लेखपाल ने शिकायतकर्ता से 25 हजार की डिमांड की थी।  जानकारी के अनुसार कोतवाली देहात के लोलेपुर गांव निवासी बहादुर अली का वरासत दर्ज कराना था। इसके लिए हल्का लेखपाल अशोक सिंह ने उससे 25 हजार रुपए की डिमांड किया था। उसने यह रकम नहीं दे पाने में असमर्थता जताई तो लेखपाल आजकल में टरकाने लगा। जिसके बाद बहादुर अली ने प्रकरण की शिकायत एंटी करप्शन टीम से किया। इसी शिकायत पर आज दोपहर एंटी करप्शन की टीम गोरखपुर से सीधे सुल्तानपुर पहुंची। टीम के अधिकारियों ने लेखपाल को तहसील गेट पर बुलवाया और जैसे ही पीड़ित ने उसे पैसे दिए तत्काल एंटी करप्शन टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि टीम लेखपाल अशोक को गिरफ्तार करके गोसाईगंज थाने पर लेकर गई है। जहां उससे पूछताछ जारी है। उधर तहसील गेट से लेखपाल के घूस लेते गिरफ्तारी की खबर से राजस्व महकमे में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है अशोक सिंह मूल रूप से लंभुआ थाना क्षेत्र का निवासी है और वो 1990 से लेखपाल के पद पर कार्य कर रहे थे. तहसील सदर में तैनात है। तहसीलदार सदर विदुषी सिंह ने लेखपाल की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Leave a Comment