V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

मांडा में बुजुर्ग की सिर कूचकर निर्मम हत्या

मांडा के सोनबरसा गांव की घटना, लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश
लोकमित्र ब्यूटी
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के सोनबरसा गांव में खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग की बदमाशों ने सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दिया। इससे स्वजनों सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बेच शहर भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर नामजद आरोपितों के विरुद्ध हत्या सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मांडा थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी कल्लू प्रसाद गुप्ता (75) बुधवार की रात खेत में बने घर मे रहकर रखवाली कर रहे थे। इस दौरान मध्यरात्रि उनकी हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह महिलाओं के जरिये घटना की सूचना स्वजनों को मिली। इससे स्वजनों सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रोते बिलखते स्वजनों के साथ भारी तादात में ग्रामीण घटनास्थल पहुचें। स्वजनों ने देखा कि मृतक के सिर, हाथ,पैर व गुप्तांग पर गहरे जख्म मिले। लोगों का अंदाजा है कि मृतक बुजुर्ग की पत्थर से प्रहार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं स्वजनों की मानें तो मृतक स्वजनों का पड़ोसी जमुना प्रसाद, श्रीनाथ कुशवाहा व राजन से जमीन का विवाद था। आए दिन दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। सूचना पर मांडा थानाध्यक्ष अरुण कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष यादव भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुचें। ग्घटना की जानकारी पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी मौके पर पहुचें।उन्होंने अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस को निर्देशित किया।  पुलिस ने स्वजनों को समझा बुझाकर शव कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम हेतु शहर भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी चन्द्र कली गुप्ता ने उपरोक्त आरोपितों पर तहरीर देकर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में पुलिस गहराई से जांच में जुट गई है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
मांडा के सोनबरसा गांव की घटना, लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश
लोकमित्र ब्यूटी
मेजा (प्रयागराज)। क्षेत्र के सोनबरसा गांव में खेत की रखवाली करने गए बुजुर्ग की बदमाशों ने सिर कूचकर निर्मम हत्या कर दिया। इससे स्वजनों सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुचीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम बेच शहर भेज दिया है। मृतक की पत्नी की तहरीर पर नामजद आरोपितों के विरुद्ध हत्या सहित सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। मांडा थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी कल्लू प्रसाद गुप्ता (75) बुधवार की रात खेत में बने घर मे रहकर रखवाली कर रहे थे। इस दौरान मध्यरात्रि उनकी हत्या कर दी गई। गुरुवार की सुबह महिलाओं के जरिये घटना की सूचना स्वजनों को मिली। इससे स्वजनों सहित क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रोते बिलखते स्वजनों के साथ भारी तादात में ग्रामीण घटनास्थल पहुचें। स्वजनों ने देखा कि मृतक के सिर, हाथ,पैर व गुप्तांग पर गहरे जख्म मिले। लोगों का अंदाजा है कि मृतक बुजुर्ग की पत्थर से प्रहार कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। वहीं स्वजनों की मानें तो मृतक स्वजनों का पड़ोसी जमुना प्रसाद, श्रीनाथ कुशवाहा व राजन से जमीन का विवाद था। आए दिन दोनों पक्षों में विवाद होता रहता है। सूचना पर मांडा थानाध्यक्ष अरुण कुमार, उपनिरीक्षक सुभाष यादव भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुचें। ग्घटना की जानकारी पर एसपी यमुनापार सौरभ दीक्षित भी मौके पर पहुचें।उन्होंने अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस को निर्देशित किया।  पुलिस ने स्वजनों को समझा बुझाकर शव कब्जे के लेकर पोस्टमार्टम हेतु शहर भेज दिया। वहीं मृतक की पत्नी चन्द्र कली गुप्ता ने उपरोक्त आरोपितों पर तहरीर देकर हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले में पुलिस गहराई से जांच में जुट गई है।

Leave a Comment