लालगंज, प्रतापगढ़। डीजे पर अवैध तमंचे के साथ डांस के वायरल हुए वीडियो को लेकर पुलिस ने एक आरोपी को सोमवार की सुबह धर दबोचा। थाना प्रभारी कमलेश पाल सावन माह को लेकर पुलिस के साथ गश्त पर निकले थे। सगरा सुंदरपुर में चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि धधुआ गाजन नहर पुलिया के पास वायरल हुए वीडियो का एक आरोपी मौजूद है। पुलिस ने वहां पहुंचकर आरोपी को एक तमंचे व एक कारतूस के साथ धर दबोचा। पकडे गये आरोपी पूरे गिरधर सहाय तिना निवासी पुतुन्न वर्मा के पुत्र सचिन वर्मा को पुलिस ने दोपहर बाद जेल भेज दिया। मामले मे कोतवाली के दरोगा जयकिशुन की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार की रात केस दर्ज किया था। वायरल वीडियो को लेकर अभी पुलिस एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश तथा दो अज्ञात आरोपियो की पहचान मे जुटी बतायी जाती है। पुलिस कार्रवाई को लेकर सोमवार को सीओ रामसूरत सोनकर ने कोतवाली मे बताया कि आरोपी सचिन को जेल भेज दिया गया है।

उत्तरप्रदेश

शेयर करें