V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

लूट छेड़खानी के आरोप में अवैध तमंचा-कारतूस सहित गिरफ्तार

प्रतापगढ़ । थाना लालगंज से एस आई विनीत कुमार उपाध्याय  द्वारा क्षेत्र  में चेकिंग के दौरान लूट छेड़खानी से संबंधित आरोपी दिलशाद खान पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम तिलौरी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मिस फायर कारतूस 315 बोर,  01 अदद मोबाइल, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व 1720 रुपए नगद के साथ थाना क्षेत्र के गहरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त दिलशाद खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है ।  पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त से पूछताछ करने पर दिलशाद ने बताया कि दिनांक 05.07.2022 को अशफाक की स्वीफ्ट डिजायर कार से मैं, अशफाक और मेरे गांव के अरबाज  व अफसर  अशफाक की घर की तरफ से गाना बजाते हुए आ रहे थे तभी अशफाक और अरबाज ने बासूपुर की एक लड़की को देखकर कुछ कमेन्ट्स किये जिस पर उसकी मां द्वारा एतराज करने पर उन लोगों से हमलोग मार पीट किये थे तथा पूछताछ में आगे बताया कि मैं और अशफाक नें मिलकर दिनांक 23.03.2022 को वर्मानगर तिराहे के पास से एक स्कूटी सवार महिला के गले से चैन छीन लिया था, जिसे हम दोनों नें प्रतापगढ़ शहर में आने जाने वाले एक व्यक्ति को रोककर 15000/- रुपये में बेंच दिये थे तथा पैसे को आपस में बांट लिये थे, मुझे हिस्से में 7500/- रुपये मिला था जिसमें से खर्च करने के  बाद यह बरामद हुए पैसे बचे हैं, उक्त घटना  को हम लोग एक काले रंग की मोटर साइकिल से किया था ,जिसे अशफाक लेकर आया था, मोटर साइकिल के बारे में जानकारी नहीं है ।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
प्रतापगढ़ । थाना लालगंज से एस आई विनीत कुमार उपाध्याय  द्वारा क्षेत्र  में चेकिंग के दौरान लूट छेड़खानी से संबंधित आरोपी दिलशाद खान पुत्र निजामुद्दीन निवासी ग्राम तिलौरी थाना लालगंज जनपद प्रतापगढ़ को 01 अदद तमंचा 315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर, 01 अदद मिस फायर कारतूस 315 बोर,  01 अदद मोबाइल, पर्स, ड्राइविंग लाइसेंस, आधार कार्ड व 1720 रुपए नगद के साथ थाना क्षेत्र के गहरी मोड़ के पास से गिरफ्तार किया गया । इस संबंध में थाना स्थानीय पर अभियुक्त दिलशाद खान के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है ।  पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त दिलशाद उपरोक्त से पूछताछ करने पर दिलशाद ने बताया कि दिनांक 05.07.2022 को अशफाक की स्वीफ्ट डिजायर कार से मैं, अशफाक और मेरे गांव के अरबाज  व अफसर  अशफाक की घर की तरफ से गाना बजाते हुए आ रहे थे तभी अशफाक और अरबाज ने बासूपुर की एक लड़की को देखकर कुछ कमेन्ट्स किये जिस पर उसकी मां द्वारा एतराज करने पर उन लोगों से हमलोग मार पीट किये थे तथा पूछताछ में आगे बताया कि मैं और अशफाक नें मिलकर दिनांक 23.03.2022 को वर्मानगर तिराहे के पास से एक स्कूटी सवार महिला के गले से चैन छीन लिया था, जिसे हम दोनों नें प्रतापगढ़ शहर में आने जाने वाले एक व्यक्ति को रोककर 15000/- रुपये में बेंच दिये थे तथा पैसे को आपस में बांट लिये थे, मुझे हिस्से में 7500/- रुपये मिला था जिसमें से खर्च करने के  बाद यह बरामद हुए पैसे बचे हैं, उक्त घटना  को हम लोग एक काले रंग की मोटर साइकिल से किया था ,जिसे अशफाक लेकर आया था, मोटर साइकिल के बारे में जानकारी नहीं है ।

Leave a Comment