V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

अपर पुलिस महानिदेशक ने ब्रजघाट का किया निरीक्षण,निर्देश दिये -कांवड यात्रा की तैयारी व सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

हापुड़,गढ़मुक्तेश्वर । रविवार को कांवड यात्रा के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जान ने ब्रजघाट का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक के साथ ब्रजघाट पर तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आपको बता दें,कि श्रावण मास में शिवरात्रि पर्व आगामी 26 जुलाई को धूमधाम से मनाया जायेगा। शिवरात्रि पर श्रद्घालुओं व शिवभक्तों द्वारा भगवान आशुतोष का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाता है। शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए गौमुख,हरिद्वार व ब्रजघाट गंगा नदी से पवित्र गंगाजल लाते है। कांवड यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबन्ध किये जा रहे है। जिससे शिवभक्तों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।  ब्रजघाट से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दिल्ली व राजस्थान से लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड लाते है। जिसके मद्देनजर ब्रजघाट पर भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबन्ध किये जा रहे है।  रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ ब्रजघाट का निरीक्षण कर कांवडिय़ों की सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं बरती जाये।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
हापुड़,गढ़मुक्तेश्वर । रविवार को कांवड यात्रा के मद्देनजर अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जान ने ब्रजघाट का निरीक्षण किया। साथ ही पुलिस अधीक्षक के साथ ब्रजघाट पर तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आपको बता दें,कि श्रावण मास में शिवरात्रि पर्व आगामी 26 जुलाई को धूमधाम से मनाया जायेगा। शिवरात्रि पर श्रद्घालुओं व शिवभक्तों द्वारा भगवान आशुतोष का गंगाजल से जलाभिषेक किया जाता है। शिवभक्त जलाभिषेक करने के लिए गौमुख,हरिद्वार व ब्रजघाट गंगा नदी से पवित्र गंगाजल लाते है। कांवड यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबन्ध किये जा रहे है। जिससे शिवभक्तों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।  ब्रजघाट से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ दिल्ली व राजस्थान से लाखों की संख्या में शिवभक्त कांवड लाते है। जिसके मद्देनजर ब्रजघाट पर भी सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबन्ध किये जा रहे है।  रविवार को अपर पुलिस महानिदेशक मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर व अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा के साथ ब्रजघाट का निरीक्षण कर कांवडिय़ों की सुरक्षा व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई लापरवाही नहीं बरती जाये।

Leave a Comment