क्रास.. हाई सिक्योरिटी जोन में बदमाशों ने की दुस्साहसिक वारदात
प्रतापगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के सदर बाजार मोहल्ले के हाई सिक्योरिटी जोन एनसीसी ऑफिस के ठीक बगल कंधई थाना क्षेत्र के सरसी डीह निवासी कुलदीप सिंह के बंद मकान में बुधवार की रात चोरों ने ताला तोड़कर लाखों के जेवर चुरा लिए। घटना की रात कुलदीप सिंह सपरिवार अपनी भाभी की अचानक हुई मौत के कारण गांव गए हुए थे।
बता दें कि एनसीसी ऑफिस के बगल कुलदीप सिंह का मकान बना हुआ है। बुधवार को अचानक उनके गांव से सूचना आई कि उनकी भाभी का निधन हो गया है। वह सपरिवार उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के लिए गांव चले गए बृहस्पतिवार को 10:30 बजे रात को वह गांव से आए जैसे देखा तो बाहर उनका ताला लगा हुआ नहीं दिखा। अंदर जाकर देखे तो आवाक रह गए। घर के अंदर ताला न तोड़ पाने पर खिड़की तोड़कर घुसे चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे हुए लगभग पांच लाख से अधिक के जेवर चोरी हो गए थे। आनन फानन उन्होंने 112 नंबर पर सूचना देने के साथ अपनी पत्नी एवं बच्चों को सूचित किया। वह लोग भागते भागते पहुंचे।देर रात भूलियापुर चौकी के सिपाही घटनास्थल पर आए।
मामले की तहरीर कुलदीप सिंह ने दे दी है। एक जोड़ी जूता बदमाशों का कुलदीप सिंह के घर में छूट गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी एवं आसपास घटना के बारे में जानकारी लेने में जुटी हुई है। मोहल्ले में इस बात को लेकर चर्चा है कि एनसीसी ऑफिस में सेना के असलहे रखे गए हैं। यह हाई सिक्योरिटी जोन में आता है। यहां पहले पुलिस की पिकट चौबीस घंटे लगती थी और सुरक्षा के इंतजाम हुआ करते थे, किंतु ठीक इसी के बगल चोरी हो जाने से मामले में पुलिस की लापरवाही भी दिखाई देती है। फिलहाल मामले को लेकर आसपास में भय का वातावरण है। आसपास के लोगों से जानकारी भी आम चर्चा में है कि चोरों ने एक दो और भी घरों में घुसने का प्रयास रात में किया था।एक-दो दिन पहले भी वारदात की सूचना मिली है। कुलदीप सिंह के लाइसेंसी 12 बोर की रिपीटर बंदूक जो दूसरे कमरे में थी उस पर चोरों की नजर नहीं पड़ी या वह शातिर चोर थे जो बंदूक ले जाने की कोशिश नहीं किए। फिलहाल मामले को लेकर मोहल्ले में भय व्याप्त है। मोहल्ले वालों का कहना है कि यदि पुलिस जल्द ही घटना का पर्दाफाश नहीं करती है तो सारे लोग पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिम से मिलेंगे और घटना के खुलासे की मांग करेंगे।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें




































































