V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

किशोरी के अपहरण और दुराचार में दो गिरफ्तार

लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। तीन माह पूर्व किशोरी को एक युवक अपहरण कर ले गया था। तथा दुराचार करने के बाद उसे छोड  कर भाग गया था ।  दूसरी ओर एक अन्य किशोरी का अपहरण करभगा ले जाने वाला दूसरा दुराचारी भी पुलिस  के हत्थे चढ गया। ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी । तीन माह बाद  एक आरोपी और एक माह बाद दूसरा आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा और जेल भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव निवासनीय एक चौदह वर्षीय किशोरी को गांव का एक युवक 5 मार्च को अपहरण कर ले गया था। किशोरी के साथ दुराचार करने के बाद उसको छोड कर भाग गया था। मऊआइमा पुलिस आरोपी शिव कुमार सरोज पुत्र हरिश्चंद्र के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया गया है कि कटरादयाराम  पनपटटी के पास फरार आरोपी बैठा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिव कुमार सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।दूसरी ओर से किरांव की एक दलित किशोरी को 8 जून को मोनू शर्मा पुत्र ओमप्रकाश ग्राम कंचनपुर निवासी अपहरण कर ले गया था और दुराचार करने के बाद छोडकर  भाग गया था। पुलिस ने मोनू शर्मा को ग्राम हरिसेनगंज के पास से गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
लोकमित्र ब्यूरो
मऊआइमा (प्रयागराज)। तीन माह पूर्व किशोरी को एक युवक अपहरण कर ले गया था। तथा दुराचार करने के बाद उसे छोड  कर भाग गया था ।  दूसरी ओर एक अन्य किशोरी का अपहरण करभगा ले जाने वाला दूसरा दुराचारी भी पुलिस  के हत्थे चढ गया। ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी । तीन माह बाद  एक आरोपी और एक माह बाद दूसरा आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा और जेल भेज दिया।  मिली जानकारी के अनुसार मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम किरांव निवासनीय एक चौदह वर्षीय किशोरी को गांव का एक युवक 5 मार्च को अपहरण कर ले गया था। किशोरी के साथ दुराचार करने के बाद उसको छोड कर भाग गया था। मऊआइमा पुलिस आरोपी शिव कुमार सरोज पुत्र हरिश्चंद्र के खिलाफ अपहरण और दुराचार का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश में जुटी हुई थी। बताया गया है कि कटरादयाराम  पनपटटी के पास फरार आरोपी बैठा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी शिव कुमार सरोज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।दूसरी ओर से किरांव की एक दलित किशोरी को 8 जून को मोनू शर्मा पुत्र ओमप्रकाश ग्राम कंचनपुर निवासी अपहरण कर ले गया था और दुराचार करने के बाद छोडकर  भाग गया था। पुलिस ने मोनू शर्मा को ग्राम हरिसेनगंज के पास से गिरफ्तार कर दोनों को जेल भेज दिया है।

Leave a Comment