कौंधियारा, प्रयागराज। संस्कृति सृजन अकैडमी सांडवा खुर्द रीवा रोड में बच्चो को संस्कृति से जोड़ते हुए गुरु पूर्णिमा का पर्व बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर संगीता सिंघल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन एवं महर्षि वेद व्यास की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। बच्चों ने गुरु के महत्व को बताते हुए एक लघु नाटिका प्रस्तुत की तथा अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान प्रकट किया। साथ ही कुछ अन्य विद्यार्थियों ने शिक्षकों पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस कराटे संस्कृति कराटे एकेडमी विपिन कुमार के संरक्षण में विद्यालय के बच्चों द्वारा कराटे प्रतियोगिता में काठमांडू में जीते गए मेडल का संगीता सिंघल के द्वारा बच्चो को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संगीता सिंघल ने की। प्रधानाचार्या ने बच्चो को अपने आशीर्वाद से अभिसिंचित करते हुए बच्चो को गुरू के महत्व के बारे बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं व्यवस्था विद्यालय की वरिष्ट शिक्षकों श्रीमती गरिमा गुप्ता, प्रभंजन त्रिपाठी एवं श्रीमती पारुल गुप्ता ने किया। तकनीकी सहयोग अमित कुमार मिश्रा एवं अलंकृता ने किया।



उत्तरप्रदेश








शेयर करें







































































