V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु डीएम ने अधिकारियों की लगाई ड्युटी

अयोध्या । जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ईदुज्जुहा बकरीद का त्यौहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार  10 जुलाई 2022 को मनाया जाना संभावित है। इस अवसर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के शिया-सुन्नी वर्ग द्वारा जनपद के प्रमुख ईदगाहों मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है। पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्युटी लगायी गयी है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली मस्जिदों, ईदगाह एवं इमामबाड़ा के स्थलों पर विशेष सर्तक दृष्टि रखते हुये क्षेत्र में समय से उपस्थित होकर पुलिस व अन्य अधिकारियों एवं आयोजको से समन्वय स्थापित कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। उन्होंने आगे बताया कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेगें और सम्बन्धित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से समन्वय कर आवश्यकतानुसार अधीनस्थ की ड्यूटी लगाकर अवगत करायेगें। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जनपद अयोध्या अपने-अपने तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य मजिस्ट्रेटों से समन्वय स्थापित कर शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होगें एवं पर्व के दृष्टिगत अपने स्तर से आवश्यकतानुसार संवेदनशील स्थलों पर अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर अवगत करायेगें एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करेगें। नगर मजिस्ट्रेट, (9454416111) एवं रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या (9454416112) अपने-अपने क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र व अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे। पर्व के दृष्टिगत उक्त के अतिरिक्त अन्य सभी कार्यदायी विभागों के अधिकारी सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक समन्वय कर अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थायें ससमय सुनिश्चित कराते हुए अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को अवगत भी करायेगें। उक्त पर्व के दृष्टिगत जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
अयोध्या । जिला मजिस्ट्रेट नितीश कुमार ने बताया कि विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ईदुज्जुहा बकरीद का त्यौहार स्थानीय चन्द्र दर्शन के अनुसार  10 जुलाई 2022 को मनाया जाना संभावित है। इस अवसर पर मुस्लिम सम्प्रदाय के शिया-सुन्नी वर्ग द्वारा जनपद के प्रमुख ईदगाहों मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की जाती है। पर्व के अवसर पर शांति व्यवस्था बनाये रखने हेतु अधिकारियों की ड्युटी लगायी गयी है, जो अपने-अपने क्षेत्रों में पड़ने वाली मस्जिदों, ईदगाह एवं इमामबाड़ा के स्थलों पर विशेष सर्तक दृष्टि रखते हुये क्षेत्र में समय से उपस्थित होकर पुलिस व अन्य अधिकारियों एवं आयोजको से समन्वय स्थापित कर शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए उत्तरदायी होंगे। उन्होंने आगे बताया कि समस्त खण्ड विकास अधिकारी व अधिशासी अधिकारी नगर निकाय अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहेगें और सम्बन्धित क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट से समन्वय कर आवश्यकतानुसार अधीनस्थ की ड्यूटी लगाकर अवगत करायेगें। समस्त उप जिला मजिस्ट्रेट, जनपद अयोध्या अपने-अपने तहसील क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर पुलिस क्षेत्राधिकारियों एवं अन्य मजिस्ट्रेटों से समन्वय स्थापित कर शान्ति सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होगें एवं पर्व के दृष्टिगत अपने स्तर से आवश्यकतानुसार संवेदनशील स्थलों पर अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों की ड्यूटी लगाकर अवगत करायेगें एवं शान्ति व्यवस्था सुनिश्चित करेगें। नगर मजिस्ट्रेट, (9454416111) एवं रेजीडेन्ट मजिस्ट्रेट अयोध्या (9454416112) अपने-अपने क्षेत्र तथा अपर जिला मजिस्ट्रेट (नगर), सम्पूर्ण नगरीय क्षेत्र व अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) सम्पूर्ण ग्रामीण क्षेत्र की शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था के प्रभारी होंगे। पर्व के दृष्टिगत उक्त के अतिरिक्त अन्य सभी कार्यदायी विभागों के अधिकारी सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक समन्वय कर अपने विभाग से सम्बन्धित आवश्यक व्यवस्थायें ससमय सुनिश्चित कराते हुए अधोहस्ताक्षरी के कार्यालय को अवगत भी करायेगें। उक्त पर्व के दृष्टिगत जिला स्तर पर कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय नगर मजिस्ट्रेट, अयोध्या को कन्ट्रोल रूम बनाया गया है।

Leave a Comment