V
E
उत्तर प्रदेश के जिले
भारत के राज्य
🔥 ट्रेंडिंग

हादसे में वीडीओ घायल, पति की मौत

 हालत जानने ब्लाक कर्मचारी और प्रधान पहुंचे अस्पताल
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। ब्लाक होलागढ़ ड्यूटी जाते समय एक महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रचना श्रीवास्तव की बाइक में गुरुवार पूर्वाह्न शास्त्री नगर सोरांव में एक टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। रचना शान्तिपुरम से अपने पति अनुज कुमार श्रीवास्तव के साथ बाइक से ड्यूटी जा रही थीं कि यह हादसा हो गया। टक्कर से दोनों का पैर फ्रैक्चर होने के साथ पति अनुज को अंदरूनी भी गम्भीर चोटें आईं।आसपास के लोग और पुलिस दोनों को सीएचसी सोरांव ले गए जहाँ इलाज के दौरान पति अनुज कुमार (41) की मौत हो गयी तथा रचना को प्रथम उपचार के बाद जिला रेफर कर दिया गया।जिनकी हालत स्थिर बतायी गई। उधर सोरांव पुलिस मृतक के अधिवक्ता भाई अतुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा लिखकर शव को चीरघर भेज दिया। पुलिस ने धारा 279, 337, 338 और 304a  के तहत अज्ञात नाम से मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि टक्कर मारने के बाद मैजिक  ड्राईवर लगभग दो किमी दूर तक भाग निकला था मगर इलाके के दो वरिष्ठ पत्रकार राहुल भारतीय और मनोज पटेल ने जब देखा कि उसके ब्लाक के वीडीओ को टक्कर मारा है तो उसे दौड़ाकर पकड़ कर चाभी ले ली और 112 न कि पुलिस को सौंप दी।बताया गया कि मैजिक पर ड्राइवर सुहेल सहित चार लोग बैठे थे और गाड़ी में एक गाय लदी थी।पुलिस गाड़ी को थाने ले जाकर सीज कर दी।उधर रचना का इलाज फाफामऊ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अनुज के एक बेटा और एक बेटी है।जिसका मूल निवास कौशाम्बी है।उधर वीडिओ रचना के गाँव होलागढ़,सुल्तानपुर अकबर और कस्तूरीपुर कस्तूरी सहित दर्जनों प्रधान और कर्मचारी सहित एडीओ पंचायत श्याम किशोर मिश्र,एडीओ सहकारिता बिजेंद्र मिश्र,हरिदेव पटेल,सुरेंद्र कुमार यादव, राम मूरत पटेल आदि अस्पताल पहुंच हाल चाल जाना।जबकि देर शाम तक सूचना दिए जाने के बाद भी बीडीओ श्रीश गुप्ता का न पहुँचना चर्चा का विषय बना रहा।

"लोकमित्र" देश का बड़ा विश्वसनीय हिन्दी दैनिक एवं डिजिटल न्यूज़ चैनल है जो कि आपको राजनीति, मनोरंजन, देश-विदेश करंट अफेयर्स, खेल और देश की सभी बड़ी खबरों पर अपनी नजर रखता है और अपने पाठकों को जनता से जुड़े मुद्दों पर जागरूक बनाए रखता है।
 हालत जानने ब्लाक कर्मचारी और प्रधान पहुंचे अस्पताल
लोकमित्र ब्यूरो
होलागढ़(प्रयागराज)। ब्लाक होलागढ़ ड्यूटी जाते समय एक महिला ग्राम पंचायत विकास अधिकारी रचना श्रीवास्तव की बाइक में गुरुवार पूर्वाह्न शास्त्री नगर सोरांव में एक टाटा मैजिक ने जोरदार टक्कर मार दी। रचना शान्तिपुरम से अपने पति अनुज कुमार श्रीवास्तव के साथ बाइक से ड्यूटी जा रही थीं कि यह हादसा हो गया। टक्कर से दोनों का पैर फ्रैक्चर होने के साथ पति अनुज को अंदरूनी भी गम्भीर चोटें आईं।आसपास के लोग और पुलिस दोनों को सीएचसी सोरांव ले गए जहाँ इलाज के दौरान पति अनुज कुमार (41) की मौत हो गयी तथा रचना को प्रथम उपचार के बाद जिला रेफर कर दिया गया।जिनकी हालत स्थिर बतायी गई। उधर सोरांव पुलिस मृतक के अधिवक्ता भाई अतुल कुमार की तहरीर पर मुकदमा लिखकर शव को चीरघर भेज दिया। पुलिस ने धारा 279, 337, 338 और 304a  के तहत अज्ञात नाम से मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि टक्कर मारने के बाद मैजिक  ड्राईवर लगभग दो किमी दूर तक भाग निकला था मगर इलाके के दो वरिष्ठ पत्रकार राहुल भारतीय और मनोज पटेल ने जब देखा कि उसके ब्लाक के वीडीओ को टक्कर मारा है तो उसे दौड़ाकर पकड़ कर चाभी ले ली और 112 न कि पुलिस को सौंप दी।बताया गया कि मैजिक पर ड्राइवर सुहेल सहित चार लोग बैठे थे और गाड़ी में एक गाय लदी थी।पुलिस गाड़ी को थाने ले जाकर सीज कर दी।उधर रचना का इलाज फाफामऊ में एक निजी अस्पताल में चल रहा है। अनुज के एक बेटा और एक बेटी है।जिसका मूल निवास कौशाम्बी है।उधर वीडिओ रचना के गाँव होलागढ़,सुल्तानपुर अकबर और कस्तूरीपुर कस्तूरी सहित दर्जनों प्रधान और कर्मचारी सहित एडीओ पंचायत श्याम किशोर मिश्र,एडीओ सहकारिता बिजेंद्र मिश्र,हरिदेव पटेल,सुरेंद्र कुमार यादव, राम मूरत पटेल आदि अस्पताल पहुंच हाल चाल जाना।जबकि देर शाम तक सूचना दिए जाने के बाद भी बीडीओ श्रीश गुप्ता का न पहुँचना चर्चा का विषय बना रहा।

Leave a Comment