करारी कौशांबी। मंझनपुर बिकास खण्ड के नेवारी गांव में प्रधान एक और मामला उभरकर सामने आया है । ग्रामीणों ने प्रधान और सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि गांव में बने प्राथमिक और उच्च विद्यालय स्कूल के रंगाई पुताई सुंदरीकरण के लिए लाखों रुपए आए किंतु विद्यालयों में नए कार्यकाल में कोई भी विकास या रंगाई पुताई का कार्य नहीं कराया गया। पुताई के नाम पर लाखों रुपए रकम निकाल लिया गया है लेकिन स्कूल में पुताई का काम नहीं कराया गया हैं। सदर ब्लाक के नेवारी गांव के ग्राम प्रधान व सचिव पर एक और ग्रामीणों ने आरोप लगाया है। कि गांव में बने प्राथमिक विद्यालय स्कूल के रंगाई पुताई और मरम्मती करण के लिए 1, 23571 रुपए निकाल लिया गया है। लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि नए कार्यकाल के प्रधानी में प्राथमिक विद्यालय में कोई भी रंगाई पुताई और न ही मरम्मती करण का कार्य किया गया है। ग्रामीणों ने और भी समतलीकरण ट्यूबलाइट और हैंडपंप बिना रिबोर कराए ही रकम निकालकर बंदर बांट करने का आरोप लगाया है। जबकि ये मामला जिला पंचायत राज अधिकारी के संज्ञान में है उसके बाद भी आज तक गांव कि कोई जांच व कार्रवाई नहीं किया गया। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है ।ग्रामीणों ने एक बार फिर से अपने आला अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कर गांव की जांच और सरकारी धन का बंदरबांट करने वाले जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की मांग किया है।
2 Attachments



उत्तरप्रदेश








शेयर करें








































































